निर्मल का विलोम शब्द | Nirmal Vilom Shabd [5+ Close Antonyms- Quick Read]

‘निर्मल’ शब्द का सटीक विलोम (nirmal vilom shabd) होता है ‘मलिन

निर्मल के कुछ नज़दीकी विलोम शब्द

क्रम संख्या | Sl. No.शब्द | Shabdविलोम शब्द | Vilom Shabd
1निर्मल मलिन✅
2दूषित
3अशुद्ध
4गन्दा
5मिलावटी
6गँदला
7विषाक्त
nirmal ka vilom shabd | इस निशान ✅ का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द

‘निर्मल’ शब्द का अर्थ तथा वाक्य प्रयोग

‘निर्मल’ शब्द का अर्थ होता है शुद्ध, स्वच्छ या साफ. वाक्यों में प्रयोग से इस शब्द का अर्थ तुरंत समझ में आ जायेगा.

जैसे:

हमने गंगा के निर्मल जल में स्नान किया.

आश्रम का निर्मल वातावरण राजकुमारों का स्वभाव शांतिप्रिय बनाने में सहायक साबित हुआ.

गाँव के लोगों के निर्मल, निश्छल व्यवहार से साधु प्रसन्न हुए.

पश्चाताप अश्रु-धार बन कर बहने लगा और उनका ह्रदय निर्मल हो गया.

Image by deepika from Pixabay

क्या आप को पता है कि मेघालय की उमंगोट नदी भारत की सबसे निर्मल नदी है? यदि आप इसके चित्र देखेंगे तो यह देख कर अवाक रह जायेंगे कि नाव में बैठकर पानी के ऊपर से नीचे की ओर देखने पर नदी का तल साफ दिखाई देता है. हालाँकि ऊपर दिखाए गए चित्र को Photographer ने एक किनारे से बखूबी लिया है. Photographer का नाम image के नीचे दिया गया है. उनका यह चित्र Pixabay की वेबसाइट पर है.

परस्पर नकारात्मक वाक्यों से निर्मल का विलोम [Nirmal Vilom Shabd] ढूँढ़े

दो वाक्यों का अर्थ परस्पर नकारात्मक कर के देखने पर भी कुछ करीबी विलोम शब्द मिलते हैं.

जैसे:

  • इस कुँए का पानी निर्मल है.
  • इस कुँए का पानी विषाक्त है.
  • इस कुँए का पानी गन्दा है.
  • बालक के निर्मल वचनों ने उनका मन हल्का कर दिया।
  • बालक के कड़वे वचन सुन कर उनका मन भारी हो गया।

निर्मल के साथ कौन से शब्द ज्यादा प्रयोग किये जाते हैं?

निर्मल जल, निर्मल वायु, निर्मल वातावरण, निर्मल स्वभाव, निर्मल भावनाएं, निर्मल ह्रदय इत्यादि.

प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1: इनमे से कौन सा शब्द ‘निर्मल’ का उल्टा शब्द नहीं है?

  1. अशुद्ध
  2. मलिन
  3. छिछला
  4. दूषित

प्रश्न 2: इनमे से कौन सा शब्द ‘निर्मल’ का पर्यायवाची है?

  1. शुद्ध
  2. चटकीला
  3. घृणित
  4. दिवा

प्रश्न 3: इनमे से कौन सा शब्द ‘निर्मल’ का अर्थ है?

  1. गँदला
  2. साफ़
  3. ज्ञानी
  4. बीमार

प्रश्न 4: “उनकी निर्मल वाणी जैसे मन में बस गयी थी।” इसमें ‘निर्मल’ शब्द कौन सा पद है?

  1. संज्ञा
  2. विशेषण
  3. क्रिया
  4. सर्वनाम

उत्तर:

1- छिछला

2- शुद्ध

3- साफ़

4- विशेषण

FAQs

निर्मल शब्द का अर्थ क्या होता है?

‘निर्मल’ शब्द का अर्थ है स्वच्छ, शुद्ध या साफ़। जैसे: निर्मल मन, निर्मल विचार, निर्मल वाणी, निर्मल ह्रदय, निर्मल वातावरण इत्यादि।


निर्मल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Clean
Pure
Clear
Immaculate
Impeccable
Spotless


निर्मल का संधि विच्छेद क्या है?

निर्मल=निः + मल

निर्मल का उपसर्ग क्या है?

‘निर्मल’ शब्द में उपसर्ग है ‘निर्’ . इसका अर्थ होता है ‘बिना’ या ‘बाहर’ .इसके अन्य उदाहरण हैं निर्यात, निर्गुण, निर्जन आदि।

निर्मल में कौन सी संधि है?

‘निर्मल’ शब्द का संधि-विच्छेद है
निः + मल
यह विसर्ग संधि का उदाहरण है क्योंकि विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से बनने वाली संधि को विसर्ग संधि कहते हैं।

ये भी पढ़ें

aadhar ka vilom shabd kya hota hai

sundar ka vilom shabd kya hoga

क्या आप ‘जागना’ का विलोम शब्द बता सकते हैं? | Jagna ka Vilom Shabd

शिक्षित का विलोम शब्द | Shikshit ka Vilom Shabd (5)

Ujjwal ka Vilom Shabd | उज्ज्वल का विलोम शब्द जानें | याद रखने के 4 तरीके

विख्यात का विलोम शब्द कंठस्थ करें | Vikhyat ka Vilom Shabd

उदय का विलोम शब्द | Uday ka Vilom Shabd – 8 Close Antonyms

क्रूर का विलोम शब्द [ Krur ka Vilom Shabd ] क्या है? इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? | 10 Antonyms

Ari ka Vilom Shabd | अरि का विलोम शब्द – मुश्किल है? हाँ ! अर्थ ही नहीं पता !

ज्येष्ठ का विलोम  शब्द | Jyeshth ka Vilom Shabd क्या है?

प्रशंसा के 9 विलोम शब्द | Prashansa ka Vilom Shabd [ + Solved Questions & Important FAQs ]

Total shares
0Shares

Leave a Comment