कई मायनों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 2024 में सात चरणों में चुनाव होने वाले हैं। प्रस्तुत है चुनाव से सम्बंधित हिंदी शब्द-ज्ञान पर आधारित एक quiz. तो आजमाइए अपने शब्द-ज्ञान को और देखिये कि आप कितने पानी में हैं ।
यदि आप क्विज आरम्भ करने से पहले चुनाव के बारे में थोड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप के लिए एक संक्षिप्त लेख लिखा गया है, इसे पढ़ सकते हैं। अथवा आप नीचे scroll कर सीधे क्विज पर भी पहुँच सकते हैं।
क्या है चुनाव?
चुनाव लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को स्वस्थ तथा चलित अवस्था में रखने के लिए सबसे बड़ा कदम माना जाता है। इस प्रणाली के अंतर्गत जन-जन को स्वेच्छा से अपना मतदान करने की स्वतन्त्रता होती है। मतदाता के हाथ में वह शक्ति होती है जिससे वह शासन योग्य शासक के हाथ में सौंप सकता है।
कैसा हो चुनाव?
एक लोकतांत्रिक देश की प्रगति हेतु उसका शासन कुशल एवं पक्षपात-रहित होना चाहिए। क्योंकि मतदाता ही अपने वोट के माध्यम से सत्ता चुनने का कार्य करता है, मतदाता का शिक्षित होना, समझदार होना तथा राजनीतिक पहलुओं के बारे में जानकार होना आवश्यक है। तभी एक कुशल एवं जनहित में कार्य करने वाली सरकार का गठन हो सकता है।
इसके साथ-साथ समाज के हर वर्ग के मतदाता को यह समझ होनी चाहिए कि उसके मतदान का दुरुपयोग नहीं हो। ऐसा देखा गया है कि निहित स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल गलत समझौते कर अपने वादों से मुकर जाते हैं। ऐसे में एक जागरूक वोटर का कर्त्तव्य है कि वह मतदान से पहले राजनीतिक उठा-पटक के बारे में सचेत रहे।
चुनावों में गड़बड़ी
कई चुनावी क्षेत्रों में मतदान के दौरान हेराफेरी की ख़बरें आतीं हैं। यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव में गड़बड़ी का मतलब है लोकतांत्रिक प्रणाली की सबसे बड़ी प्रक्रिया के साथ खिलवाड़। इसलिए इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि बिना उचित एवं निष्पक्ष चुनावों के न ही कुशल प्रशासन मिल सकता है और न ही एक प्रजातांत्रिक देश प्रगति कर सकता है।
आदर्श आचार-संहिता
भारत में लोकतान्त्रिक पद्धति से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है। निर्वाचन आयोग का मुख्य कार्य यह देखना होता है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों।
इस बाबत वह चुनावी तारीख की घोषणा के साथ एक आदर्श आचार-संहिता जारी करता है। इसके अंतर्गत कोई भी दल राजनीतिक मर्यादा को तोड़ कर कोई ऐसा कार्य नहीं कर सकता है जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
इस दौरान सरकारें कोई भी लोक-लुभावन निर्णय नहीं ले सकती तथा राजनीतिक मशीनरी का दुरुपयोग नहीं कर सकती। चुनाव के समय आर्थिक एवं शारीरिक बल का दुरुपयोग भी वर्जित है।
कुल मिलाकर निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करता है कि राजनीतिक पार्टियां कदाचार, भ्रष्ट आचरण, रिश्वतखोरी तथा प्रलोभन जैसे गलत उपायों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने की कोशिश न करें।
गुप्त मतदान प्रणाली
मतदान के समय धमकियों, बाहुबल तथा लालच का इस्तेमाल न हो, इस हेतु भारत में ‘गुप्त मतदान प्रणाली’ का उपयोग किया जाता है। इसके तहत किस मतदाता ने किसे मतदान किया यह गुप्त रखा जाता है।
ऐसी व्यवस्था की जाती है जिससे हर निर्वाचन क्षेत्र के वोट एक सामान दिखते हैं एवं उनमे मतदाता का नाम पहचाना नहीं जा सकता। इससे मतदाता गोपनीय तरीके से अपने मनपसंद जन-प्रतिनिधि को चुन सकते हैं।
नामांकन एवं मतगणना
चुनाव के लिए विभिन्न दलों के या निर्दलीय अभ्यर्थी पर्चे भरते हैं। नामांकन के पर्चे में एक शपथ-पत्र भी होता है जिसके अनुसार अभ्यर्थी को सत्यनिष्ठा से यह शपथ लेनी पड़ती है कि वह किसी दल की ओर से या स्वतंत्र रूप से पर्चा भर रहा है।
मतदान के कुछ समय, साधारणतः कुछ दिनों, बाद मतों की गणना की जाती है। विजयी उम्मीदवार, निकटतम प्रतिद्वंद्वी, मतों के प्रतिशत इत्यादि कई पैमाने चुनाव परिणाम के दिन घोषित किये जाते हैं।
विजयी दल या गठबंधन को सरकार बनाने हेतु आमंत्रित किया जाता है। सरकार गठित होने के बाद विजयी दल मंत्रिमंडल की घोषणा करता है। मंत्री शपथ लेते हैं और लोकमत से चुनी गयी सरकार काम करना शुरू कर देती है।
चुनाव प्रक्रिया पर हिंदी-शब्द प्रश्नोत्तर [ Hindi Word MCQ on Election Process in India]
और पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष शब्द टेस्ट | Swatantrata Diwas ke Awsar par Shabd Test in Hindi
शब्द-ज्ञान होली क्विज | Holi Quiz on Word Knowledge | 17 Questions
Ganpati Festival Word Quiz in Hindi – 25 Questions [ With Answers ]
G20 2023 Word Quiz in Hindi | G20 2023 शब्द क्विज हिंदी में
Raksha Bandhan 2023 Quiz- Hindi Words | रक्षा बंधन 2023 शब्द क्विज [हिंदी में]
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.