आग के पर्यायवाची शब्द [ Aag ka Paryayvachi Shabd ] इस प्रकार हैं:
- अग्नि
- अनल
- पावक
- कृशानु
- हुताशन
- ज्वाला
- दहन
- अलाव
- वैश्वानर
- वायुसखा
‘आग का पर्यायवाची शब्द ‘ से हम क्या समझते हैं? [ Aag ka paryayvachi shabd meaning ]
पर्यायवाची शब्द का अर्थ होता है किसी शब्द के समान अर्थ वाला दूसरा शब्द.
जैसे ‘जल’ शब्द का एक पर्यायवाची शब्द है ‘नीर’. दोनों शब्दों का अर्थ ‘पानी’ होता है.
इसलिए कभी-कभी पर्यायवाची शब्दों को समानार्थक शब्द या समानार्थी शब्द भी कहते हैं
तो हमे यहाँ ‘आग’ शब्द के सामान अर्थ वाले शब्दों को ढूँढ़ना है।
आग ज्वलनशील पदार्थों के बीच होने वाली एक तीव्र रासायनिक प्रक्रिया है जिसके दौरान ऊष्मा और प्रकाश निकलते हैं. पर साहित्य में इसे कुछ भिन्न अर्थों में भी उपयोग किया जाता है.
जैसे- पेट की आग (भूख) को शांत करने के लिए कुछ कमाना तो ज़रूरी था.
उसकी आँखें आग की तरह (गुस्से में) लाल हो रहीं थीं.
ईर्ष्या की आग (जलन) ने उसके सोचने-समझने की शक्ति को जला कर राख कर दिया था.
मेघनाद के मन में प्रतिशोध की आग (क्रोध ) धधक रही थी।
* The featured image of this post was created on CANVA |
यह प्रश्न इनमे से किसी रूप में आ सकता है:
- आग का पर्यायवाची शब्द क्या होता है? | Aag ka Paryayvachi Shabd kya hota hai?
- आग का पर्यायवाची शब्द क्या है/ होगा?
- आग का पर्यायवाची शब्द बताइये/ लिखिए.
- आग का समानार्थी शब्द क्या होता है? | Aag ka samanarthi shabd kya hota hai?
- निम्नलिखित में से आग का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
- पावक
- तोय
- जलद
- अम्बुज
क्या आप ने यह चौपाई पढ़ी है?
गोस्वामी तुलसीदास जी ने यहाँ यह बताया है कि अग्नि भी उन पंचतत्वों में से है जिनसे मानव शरीर बना है।
तारा बिकल देखि रघुराया। दीन्ह ज्ञान हरि लीन्ही माया I
गोस्वामी तुलसी दास
छिति जल पावक गगन समीरा। पंच रचित अति अधम सरीरा II
इसका अर्थ है:
वानर राज बाली की पत्नी तारा को बेचैन देख कर श्री राम जी ने उनके ऊपर से माया के आवरण को हटा दिया जिससे वह अपना धीरज बना पाएं. उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश तथा वायु इन पांच तत्वों से बना है. अतः मृत्यु पर शोक करना व्यर्थ है.
इस चौपाई में शब्दों का अर्थ इस प्रकार है:
क्षिति – पृथ्वी,
जल – पानी,
पावक -अग्नि,
गगन – आकाश
समीर – पवन
FAQs on Aag ka Paryayvachi Shabd
आग बुझाने का दूसरा शब्द क्या है?
आग बुझाने का दूसरा शब्द है अग्निशमन .
इसलिए आग बुझाने वाले दल को ‘अग्निशमन दस्ता’ (fire brigade) कहते हैं.
आग का तत्सम शब्द क्या है?
‘आग’ शब्द तद्भव रूप है। अर्थात यह संस्कृत के शब्द का अपभ्रंशित रूप है। इसका तत्सम शब्द ‘अग्नि’ है।
‘आग्नेय’ का अर्थ क्या है?
‘आग्नेय’ का अर्थ है अग्नि सम्बन्धी या आग से सम्बंधित। जैसे – आग्नेय मन्त्र, आग्नेय अस्त्र इत्यादि।
इसमें ‘एय’ प्रत्यय लगा हुआ है।
‘एय’ प्रत्यय के कुछ और उदाहरण हैं: गांगेय, रांगेय आदि।
सही जोड़े बनायें:
बन्दूक : पों-पों
आग : कल-कल
पानी : ठाँय-ठाँय
हवा : धू-धू
गाड़ी : साँय-साँय
बन्दूक : ठाँय-ठाँय
आग : धू-धू
पानी : कल-कल
हवा : साँय-साँय
गाड़ी : पों-पों
अग्निकोण कौन सा होता है?
दक्षिण-पूर्व दिशा, अर्थात दक्षिण और पूर्व दिशाओं के मिलने वाले कोण को को अग्निकोण कहते हैं। इस दिशा के स्वामी अग्नि देवता माने जाते हैं।
कक्षा-5 के लिए 100 विलोम शब्दों की PDF सूचि डाउनलोड करें: 👉👉
इन्हे भी पढ़ें
पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10
गुफा का पर्यायवाची शब्द | Gufa ka Paryayvachi Shabd?
Nadi ka Paryavachi Shabd Kya Hota Hai? | नदी का पर्यायवाची शब्द
ये पढ़ कर Abhushan ka Paryayvachi Shabd [आभूषण के पर्यायवाची शब्द ] कभी नहीं भूलेंगे !
‘पत्ता’ के 8 पर्यायवाची शब्द [ Patta ka Paryayvachi Shabd ]: ऐसे पढ़ें कि फिर कभी ना भूलें !
सरोवर का पर्यायवाची शब्द | Sarovar ka Paryayvachi Shabd – क्या आप 13 बता सकते हैं?
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.