दोस्तों, कभी-कभी ऐसे शब्दों के विलोम या विपरीत शब्द पूछे जाते हैं जिनका प्रयोग हम बहुधा आम भाषा में करते हैं. ‘शिक्षित’ एक ऐसा ही शब्द है. यहाँ हम ‘शिक्षित का विलोम शब्द’ ( shikshit ka vilom shabd) विषय पर चर्चा करेंगे तथा ‘शिक्षित’ के 5 से भी ज्यादा विलोम शब्द ( या शब्द-समूह ) बताये जायेंगे.
साथ ही साथ ‘शिक्षित’ का सबसे सटीक विलोम शब्द भी बताया जायेगा.
हम ‘शिक्षित’ शब्द का प्रयोग बोलचाल की भाषा में ‘पढ़ा-लिखा‘ या ‘पढ़ी-लिखी ‘ कह कर करते हैं.
The featured image of this post was edited on Canva
यदि आप के पास समय का अभाव है और ‘शिक्षित’ शब्द पर चर्चा का समय नहीं है तो आप सिर्फ निम्नलिखित विलोम शब्दों को पढ़ लें :
शिक्षित का विलोम शब्द [ Shikshit ka Vilom Shabd ]
क्रम संख्या | Sl. No. | शब्द | Shabd | विलोम शब्द | Vilom Shabd |
---|---|---|
1 | शिक्षित | अशिक्षित ✅ |
2 | अनपढ़ | |
3 | निरक्षर | |
4 | जाहिल | |
5 | काला अक्षर भैैंस बराबर (मुहावरा) | |
6 | अज्ञानी |
कभी-कभी हम अपढ़ एवं बेपढ़ा जैसे शब्दों का भी उपयोग करते हैं, जो ‘शिक्षित’ शब्द के विलोम माने जा सकते हैं।
शिक्षित का अर्थ | Shikshit ka Arth
‘शिक्षित’ का अर्थ होता है वह जिसने शिक्षा प्राप्त की हो।
यदि किसी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की हो या किसी विषय का मर्मज्ञ हो तो हम उसे ‘विद्वान ‘ कहते हैं.
पर किसी को ‘शिक्षित’ कह कर सम्बोधित करने से यह नहीं पता चलता कि उसे कितना ज्ञान है। उसे सिर्फ अक्षरों और शब्दों का मामूली ज्ञान हो सकता है। वह एक विद्वान या किसी विषय में पारंगत व्यक्ति भी हो सकता है।
शिक्षित के विलोम शब्दों का वाक्य प्रयोग (Vakya Prayog)
वाक्य प्रयोग करने से शब्दों के बीच जो सूक्ष्म अंतर होते हैं वे समझ में आ जाते हैं. इसलिए वाक्य प्रयोग अभ्यास अवश्य करना चाहिए.
अशिक्षित: माँ-बाप की अनभिज्ञता से बच्चे अशिक्षित रह जाते हैं।
अनपढ़: अनपढ़ होना एक अभिशाप है।
निरक्षर: कुंदन निरक्षर होने के साथ-साथ कोई हुनर भी नहीं जानता।
ज़ाहिल: उसने पढ़े-लिखे होने का बावज़ूद एक ज़ाहिल की तरह व्यवहार किया।
काला अक्षर भैंस बराबर : तुम तो जानते ही हो कि यह मामला बैंक से सम्बंधित है और वह काला अक्षर भैंस बराबर है।
महत्वपूर्ण टिप्पणी | Important Note
कई बार एक शब्द से पहले ‘अ ‘ लगा देने से उसका विलोम शब्द बन जाता है, जैसे:
- शिक्षित – अशिक्षित
- सहमत – असहमत
- स्वीकार – अस्वीकार
पर यह तरकीब हमेशा काम में नहीं आती. जैसे ‘दयालु’ का विलोम शब्द (dayalu ka vilom shabd) आप ‘अदयालु’ नहीं लिख सकते. दयालु का विपरीत शब्द तो ‘निर्दयी’ या ‘क्रूर’ होता है.
इसलिए कभी भी इस विधि का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि शब्द के पूर्व ‘अ ‘ लगाने पर एक सार्थक शब्द बन रहा है या नहीं.
‘शिक्षित’ शब्द के बारे में प्रश्नोत्तर
अनपढ़ का विलोम शब्द क्या होता है?
‘अनपढ़’ का विलोम शब्द होता है शिक्षित, पढ़ा-लिखा या साक्षर .
शिक्षित किसे कहते हैं?
जिसने शिक्षा प्राप्त की हो उसे शिक्षित कहते हैं। जिसे अक्षरों की पहचान भर हो उसे साक्षर तथा जिसने उच्च शिक्षा प्राप्त की हो उसे विद्वान कहते हैं।
शिक्षित का पर्यायवाची शब्द क्या है?
साक्षर या पढ़ा-लिखा
शिक्षित का उदाहरण क्या है?
शिक्षक, कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी, हिसाब-किताब की समझ रखने वाले व्यापारी इत्यादि लोग शिक्षित होते हैं क्योंकि उन्हें अपने कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है।
शिक्षित कैसे लिखते हैं?
‘शिक्षित’ शब्द में निम्नलिखित स्वर और वर्ण हैं:
शिक्षित = श+इ+क्ष +इ+त
ये भी पढ़ें:
अम्बु का पर्यायवाची शब्द | Ambu ka Paryayvachi Shabd (10 सटीक शब्द)
आनंद का पर्यायवाची शब्द | Aanand ka Paryayvachi Shabd
कली का पर्यायवाची शब्द | Kali ka Paryayvachi Shabd
Bhavan ka Paryayvachi Shabd (15+)| भवन का पर्यायवाची शब्द
Nadi ka Paryavachi Shabd Kya Hota Hai? | नदी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.