इस पोस्ट में ‘ज्येष्ठ’ शब्द के बारे में बताया जायेगा। मुख्यतः इसके विलोम शब्द के बारे माँ चर्चा होगी। पर इस शब्द के बारे में दूसरी जानकारियां भी दी जाएंगी।
इस शब्द तथा इसके विपरीत शब्दों से वाक्य रचना भी करेंगे। ऐसा करने से शब्दों के बीच जो सूक्ष्म अंतर होते हैं उनका पता भी चल जाता है।
ज्येष्ठ के विलोम शब्द [ Jyeshth ka Vilom Shabd ]
नीचे ज्येष्ठ के विलोम शब्द [jyeshth ka vilom shabd ] बताये गए हैं। इनमे से पहला बिलकुल सटीक विलोम शब्द है, तथा बाकी सारे शब्द करीबी विलोम शब्द हैं।
क्रम संख्या | Sl. No. | शब्द | Shabd | विलोम शब्द | Vilom Shabd |
---|---|---|
1 | ज्येष्ठ | कनिष्ठ ✅ |
2 | छोटा | |
3 | अनुज | |
4 | लघु |
‘ज्येष्ठ’ शब्द का विस्तृत अर्थ एवं इसके विलोम शब्द
ज्येष्ठ शब्द का अर्थ है ‘सबसे बड़ा’। जैसे हम कह सकते हैं, “मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दशरथ जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। ” इसका अर्थ हुआ कि श्री राम चंद्र दशरथ जी के सभी पुत्रों में बड़े थे।
इसी तरह हम ये भी कह सकते हैं: युधिष्ठिर नकुल के ज्येष्ठ भ्राता थे। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि नकुल के भाइयों में युधिष्ठिर सबसे बड़े थे।
‘ज्येष्ठ’ का विलोम शब्द है ‘कनिष्ठ‘ । कनिष्ठ का अर्थ होता है आयु में सबसे छोटा।
यदि हम ज्येष्ठ का अर्थ सिर्फ ‘आयु में बड़ा’ मान लेते हैं तो कुछ करीबी विलोम शब्द भी दिखते हैं। जैसे: छोटा, लघु और अनुज।
ज्येष्ठऔर इसके विलोम शब्दों से वाक्य बनायें
ज्येष्ठ : लक्ष्मण अपने ज्येष्ठ भ्राता के साथ वन प्रस्थान के लिए निकल पड़े।
कनिष्ठ : कार्यालय में इतना अनुशासन था कि कनिष्ठ पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी अपने कार्य जिम्मेदारी की भावना से करते थे।
छोटा : हैसियत में छोटा हो या बड़ा, हर नागरिक देश के लिए कुछ कर सकता है।
लघु : आकार से कुछ नहीं होता, लघु दिखने वाली सुई जहाँ काम आती है वहां तलवार काम नहीं आ सकती।
अनुज : युधिष्ठिर का विचार था कि दुर्योधन भी उनका अनुज होने के कारण उनके प्रेम का पात्र था।
ज्येष्ठके अंग्रेजी शब्द
Synonyms
- Eldest
- Oldest
- Seniormost
- Biggest
Antonyms
- Youngest
- Juniormost
- Newest
‘ज्येष्ठ’ शब्द से जुड़ी एक कथा
युधिष्ठिर पांडवों में ज्येष्ठ भ्राता थे। वह बहुत ही नेक एवं धर्मपरायण व्यक्ति थे। दुर्योधन हमेशा पांडवों से द्वेष की भावना रखता था। परन्तु युधिष्ठिर उसे अपना अनुज जान कर उससे भी प्रेम की भावना रखते थे।
एक समय की बात है दुर्योधन को गंधर्वो ने बंदी बना लिया था।
युधिष्ठिर के आदेश पर भीम और अर्जुन गंधर्वों से युद्ध करने पहुंचे। पर जब भीम ने दुर्योधन को मारने की अपनी प्रतिज्ञा याद दिलाई तो गंधर्वों ने यह कह कर कि दुर्योधन की मृत्यु पर हमसे तुम्हारा अधिकार अधिक है, दुर्योधन को भीम और अर्जुन के सुपुर्द कर दिया।
इसके अतिरिक्त दुर्योधन की बहन दुशाला के पति जयद्रथ ने पांडवों की पत्नी द्रौपदी का अपहरण कर लिया था। फिर भी युधिष्ठिर ने जयद्रथ को उसकी भूल के लिए क्षमा कर ज्येष्ठ होने की गरिमा को बनाये रखा था।
इस दृश्य को YouTube में देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें:
https://www.youtube.com/watch?v=4fDOvrfX6BA
FAQs
कनिष्ठ शब्द का विलोम शब्द क्या है?
कनिष्ठ का विलोम शब्द होता है वरिष्ठ या ज्येष्ठ। एक नज़दीकी विलोम शब्द अग्रज भी हो सकता है।
कनिष्ठ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
छोटा, लघु, अनुज
कनिष्ठ शब्द का अर्थ क्या है?
कनिष्ठ शब्द का अर्थ है उम्र या पद में छोटा ।
ज्येष्ठ का पर्यायवाची क्या है?
अग्रज, बड़ा, वरिष्ठ
इन शब्दों का विलोम पढ़ें
भ्रष्टाचार का विलोम शब्द बताइये | अन्य 15 Vilom Shabd [ Class 8 ]
Irshya ka Vilom Shabd | ईर्ष्या के 5 Easy विलोम शब्द कंठस्थ करें
चिंतित का विलोम शब्द याद करें | Chintit ka Vilom Shabd | Learn 5+ Words Quickly
आगामी का विलोम शब्द क्या होगा? | Aagami ka Vilom Shabd + 5 More Easy Antonyms
प्रशंसा के 9 विलोम शब्द | Prashansa ka Vilom Shabd [ + FAQs ]
उदय का विलोम शब्द | Uday ka Vilom Shabd – 8 Close Antonyms
अपकार का विलोम शब्द- पूरी जानकारी | Apkar ka Vilom Shabd (7 Words)
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.