क्या आप ‘जागना’ का विलोम शब्द बता सकते हैं? | Jagna ka Vilom Shabd

जागना‘ या ‘जगना‘ का विलोम शब्द (jagna ka vilom shabd) है ‘सोना‘।

शब्द विलोम शब्द
जागना/ जगनासोना
जागना’ का विलोम शब्द | Jagna ka Vilom Shabd

‘सोने’ या ‘सो जाने’ के नज़दीकी शब्द हैं नींद, निद्रा, सुप्तावस्था, शयन इत्यादि.

जागना‘ शब्द को एक और अर्थ में प्रयोग किया जाता है – किसी विचार या विचारधारा के जन्म लेने से किसी की या लोगों की मानसिकता में चेतना का जागृत होना भी ‘जागना’ या ‘जगना‘ ही कहलाता है.

जैसे – फ़्रांसिसी क्रांति के दौरान राज-घराने द्वारा राजकोष के दुरुपयोग के विरुद्ध एक जन-चेतना जाग चुकी थी.

जगना‘ के बदले कुछ दूसरे शब्द या शब्द-समूह भी प्रयोग किये जाते हैं. जैसे:

  • उठना
  • चेतना या चेत जाना
  • सावधान होना
  • निद्रा त्यागना
  • तारो-ताज़ा होना

जागना/ जगना का वाक्यों में प्रयोग

किसी भी शब्द को पूरी तरह जानने या अपने लेखन शैली में शामिल करने के लिए उसे वाक्यों में प्रयोग करना आवश्यक है। इससे शब्दों के बीच जो सूक्ष्म अंतर होते हैं वे भी पता चल जाते हैं।

इसलिए जागना/ जगना तथा इसके विलोम शब्दों से सम्बंधित वाक्य प्रयोग यहाँ बताये जायेंगे।

लोगों के मन में अच्छी प्रतियोगिता का भाव जग उठा है।

आज मन ही मन प्रण कीजिये कि हर दिन सूरज के निकलने से पहले ही नींद से जगेंगे

उसने मुझे तड़के ही जगाया और साथ चलने का आग्रह किया।

यदि सुबह जल्दी जागना है तो रात को जल्दी सोना पड़ेगा।

उसने कहा, ” अब तक तो मैं  सो रहा था, अभी-अभी तो उठा हूँ। “

जैसे ही ट्रेन रुकी मेरी नींद टूट गयी

नरेश एकाएक नींद से उठ बैठा

जागना/ जगना शब्द से सम्बंधित एक कहानी

तीन किसान

एक गाँव में तीन किसानों, रामू, रजत तथा अनुज, के खेत सटे हुए थे। वे आपस में मित्रता का भाव रखते थे। गाँव से कुछ ही दूर नीलगायों के झुण्ड रहते थे। वे मौका पाते ही खेतों में घुस जाते थे तथा फसल को भरी नुक्सान पहुंचाते थे।

पहरा

इसी कारण सारे गाँव वाले रात को अपने-अपने खेतों में पहरा देते थे।

जाड़े के दिन थे। रामू, रजत और अनुज ने आपस में बात की। उन्होंने तय किया कि वे तीनो ही पहरा देंगे। उन्होंने खेतों के बीच में एक झोपड़ी डाल दी। अनुज ने कहा, ” तीनो को एक साथ जगे रहने की ज़रुरत नहीं है। हम लोग एक-एक कर के तीन-तीन घंटे पहरा देंगे। इस तरह से नौ घंटेकी रात कट जायेगी। ” तीनो ने ये बात स्वीकार कर लिया।

धूर्तता

कुछ दिन तो सब ठीक चलता रहा पर एक दिन अनुज के मन में धूर्तता समा गई। एक रात अनुज के पहरे की बारी सबसे पहले थे। रामू और रजत जल्दी ही सो गए।  समझौते के हिसाब से अनुज को पहले तीन घंटे पहरा देना था। उसने सोचा, “सभी लोग अपने-अपने खेतों में पहरा दे रहे हैं और मेरे मित्र नींद में हैं, यदि मैं भी ढाई घंटे सो गया और अपनी पारी खत्म होने के तुरंत पहले उठ गया तो मेरे मित्रों को पता ही नहीं चलेगा। उसके बाद तो मेरे सोने की बारी आ ही जाएगी। “

ऐसा सोचकर अनुज ने पास के खेत में पहरा दे रहे दीनू से आग्रह किया कि वह उसे ढाई घंटे बाद उठा दे। दीनू भी मान गया। इसके बाद अनुज ने एक बार मित्रों की ओर देखा और फिर सो गया।  ठीक ढाई घंटे बाद दीनू ने उसे जगा दिया। जब रामू की बारी आई तो अनुज ने उसे जगा दिया और कहा, “मित्र मेरे पहले का वक्त समाप्त हो गया, अब तुम पहरा दो मैं सोने जा रहा हूं। ” यह कह कर अनुज सो गया।  जब सुबह हुई तो सारे किसान घर की ओर चले। रामू , रजत और अनुज भी घर चले गए।

पर्दाफाश

थोड़ी देर बाद दीनू दौड़ता हुआ आया और उसने कहा, ” गजब हो गया रामू काका, नीलगाय रात को आए थे, सी को पता ही नहीं चला। ” यह सुन तीनों दोस्त दौड़ते हुए खेतों की ओर गए।

ताज्जुब की बात थी। रामू और रजत के खेत बिल्कुल सही सलामत थे। पर नीलगायों ने अनुज का खेत बिलकुल सफाचट कर दिया था। यह देखकर अनुज फूट फूट कर रोने लगा और उसने सच्चाई अपने मित्रों को बता दी।

हुआ यह था कि जब अनुज अपनी बारी के समय सो रहा था तो नीलगाय सिर्फ उसका खेत ही चट कर गए थे।

रामू और रजत ने दोस्त को रोते देख कर कहा, “कोई बात नहीं मित्र, हम तुम्हे माफ़ करते हैं।  संकट  की घड़ी है, हम दोनों अपनी फसलें तुम्हारे साथ बांट लेंगे।”

शिक्षा

धूर्तता अंततः सबके सामने उजागर हो ही जाती है ।

जागना तथा इसके विलोम शब्दका अंग्रेजी शब्द | English Word for ‘Jagna’ and its Antonym:

Synonyms:

  • Get up
  • Wake up
  • Rise

Antonyms:

  • Sleep
  • Nap
  • Drowse
  • Snooze
Total shares
0Shares

Leave a Comment