शब्दों की शक्ति: ‘कमजोर’ के विलोम शब्द और उनका उपयोग | Kamzor ka Vilom Shabd

एक शब्द की शक्ति पहचानने के लिए उसके पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, वाक्य रचना, पद, वचन इत्यादि सभी कुछ जानना आवश्यक होता है। यहाँ हम कमज़ोर के पर्यायवाची शब्द के अतिरिक्त और बहुत सी बातें जानेंगें।

यदि आप के पास समय का आभाव है तो अनुक्रमणिका में ‘kamzor ka vilom shabd’ पर क्लिक कर के सिर्फ उसी को पढ़ सकते हैं।

कमज़ोर  का विलोम  शब्द [ Kamzor ka Vilom Shabd ]

नीचे ‘कमज़ोर’ के कुछ विलोम शब्द [ kamzor ka vilom shabd ] बताये गए हैं।

क्रम संख्या | Sl. No.शब्द | Shabdविलोम शब्द | Vilom Shabd
1कमज़ोर ताकतवर
2बलशाली
3बलवान
4शक्तिशाली
5शक्तिवान
6सशक्त
7मज़बूत
8 तगड़ा
kamzor ka vilom shabd in Hindi | इस निशान ✅ का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द

कमज़ोर  शब्द का विस्तृत अर्थ

‘कमजोर’ शब्द को यदि हम ध्यान से देखें तो उसका अर्थ तुरंत ही पता चल जाता है। यह दो शब्दों ‘कम’ और ‘जोर’ से मिल कर बना है। इसका अर्थ है वह जिसके पास ताकत या बल की कमी हो।

ऐसे व्यक्ति को हम निर्बल या दुर्बल भी कह सकते हैं।

स्वामी विवेकानन्द ने कहा है,

जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।

स्वामी विवेकानन्द, महान संत, दार्शनिक, लेखक एवं शिक्षक

महान संत के इस कथन का एक-एक शब्द सत्य है। हम अपनी कमजोरियां स्वयं बढ़ाते हैं। अपनी बुरी आदतों को अच्छी तरह से जानने के बावजूद उन्हें हम पोषण देते हैं।

इसलिए स्वामी जी ने कहा है कि बुरी आदतें हमारी शक्तियों का शोषण करती रहती हैं. अतः उन्हें जितना शीघ्र हो त्याग देना चाहिए । जैसे आप जान बूझ कर विष नहीं पीते हैं वैसे ही बुरी आदतों को छोड़ देने में ही भलाई है। नहीं तो विष की तरह वह हमारी शक्तियों को क्षीण कर देंगी।

कमज़ोर, इसके समानार्थी और विलोम शब्दों से वाक्य रचना

कमज़ोर – एक कमजोर इंसान अपने इरादों में कभी कामयाब नहीं हो सकता।

दुर्बलदुर्बल वही होता है जिसका मन दुर्बल होता है।

ताकतवर – निर्बल दिखने वाले व्यक्ति ने ताकतवर दिखने वाले पहलवान को मात दे दिया।

शक्तिशाली – एक शक्तिशाली देश वह देश कहलाता है जिसके लोग सबल हों।

बलवान – श्री कृष्ण के भ्राता श्री बलराम एक बलवान तथा मल्लयुद्ध में पारंगत योद्धा थे।

मज़बूत – ऊँची इमारत की नींव का मज़बूत होना ज़रूरी है।

तगड़ा – मंत्री का मुख्य अंगरक्षक एक लम्बा, तगड़ा आदमी था।

कमज़ोर तथा उसके विलोम के लिए अंग्रेजी शब्द | Weak Opposite Word in English & Synonyms

समानार्थी/ Synonyms:

  • Weak
  • Powerless
  • Feeble

विलोम/ Antonyms:

  • Strong
  • Powerful
  • Mighty

Kamzor ka Vilom Shabd – कुछ प्रश्न (उत्तर सहित)

A. इनमे से कौन सा शब्द ‘निर्बल’ का विलोम है?

  1. सजल
  2. सकल
  3. सबल
  4. समतल

B. इनमे से तीन शब्दों का अर्थ एक सा है। चौथे शब्द को चुनें.

  1. सशक्त
  2. शक्तिशाली
  3. शक्तिहीन
  4. बलवान

C. इस वाक्य के किस शब्द का अर्थ ‘मरियल’ है?
व्यवस्था द्वारा शोषित वह इंसान बिलकुल बलहीन दिखाई दे रहा था।

  1. बलहीन
  2. बिलकुल
  3. व्यवस्था
  4. शोषित

D. निम्नलिखित में से किस शब्द का लिंग सही लिखा गया है?

  1. शक्ति – स्त्रीलिंग
  2. बल – स्त्रीलिंग
  3. ज़ोर – स्त्रीलिंग
  4. ताक़त – पुलिंग

E. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘प्रभावशाली’ का सबसे नज़दीकी विलोम शब्द माना जा सकता है?

  1. कद्दावर
  2. भगोड़ा
  3. प्रभावहीन
  4. नीच

उत्तर

A-3,B-3,C-1,D-1,E-3

इन शब्दों का विलोम  पढ़ें

Jivan ka Vilom  Shabd | आप ‘जीवन’के 5 विलोम बता सकते हैं?

Ujjwal ka Vilom Shabd | उज्ज्वल का विलोम शब्द जानें | याद रखने के 4 तरीके

gउपस्थित का विलोम शब्द ढूँढ़े | Upasthit ka Viprit Shabd [ 5+ Words ]

आगामी का विलोम शब्द क्या होगा? | Aagami ka Vilom Shabd + 5 More Easy Antonyms

क्या आप ‘जागना’ का विलोम शब्द बता सकते हैं? | Jagna ka Vilom Shabd

Dusht ka Vilom Shabd | दुष्ट का विलोम शब्द इनमे से कौन सा है?

Total shares
0Shares

Leave a Comment