रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | Rachna Ke Aadhar Par Vakya Rupantar – Solved Questions from Previous Year Question Papers Class 10 [ Explained ]

दोस्तों, पिछली कक्षाओं में हम अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद एवं रूपांतर  पढ़ चुके हैं । इस बार हम रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतर  [ Rachna Ke Aadhar Par Vakya Rupantar ]  के बारे में पढ़ेंगे ।

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण [ Rachna Ke Aadhar Par Vakya Rupantar ]

आप ने  यदि रचना के आधार पर वाक्य के बारे में निम्नलिखित 8 बातें  जान ली तो आप अवश्य एक तरह के वाक्य को  दूसरे तरह के वाक्य में आसानी से रूपांतरित कर पाएंगे ।

  1. रचना के आधार पर वाक्य के तीन  भेद होते हैं: 1. सरल वाक्य 2. मिश्रित वाक्य 3. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य: ऐसे वाक्यों में सिर्फ एक क्रिया-पद या पदबंध होता है ।जैसे: वह मोहन ताल देखने गया । (एक क्रिया पदबंध)
  3. मिश्र वाक्य:  इन वाक्यों में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं। इनमें से कम से कम एक मुख्य उपवाक्य तथा एक या एकाधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं। जैसे: जिस पाठ का अध्ययन किया जा रहा था, वह एक आसान पाठ था। इस वाक्य में पहला उपवाक्य ” जिस पाठ का अध्ययन किया जा रहा था” एक आश्रित उपवाक्य है, जो दूसरे उपवाक्य पर निर्भर है। दूसरा उपवाक्य है ” वह एक आसान पाठ था।” यह एक स्वतंत्र उपवाक्य है तथा अलग से लिखा या बोला जा सकता है। मूल वाक्य स्वतंत्र तथा आश्रित उपवाक्यों के होने के कारण एक मिश्र वाक्य है।
  4. संयुक्त वाक्य: इन वाक्यों में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं। पर ये उपवाक्य परस्पर स्वतंत्र होते हैं, तथा सम-अधिकार वाले होते हैं। एक से अधिक उपवाक्य हो कर भी आश्रित उपवाक्य का न होना ही इस तरह के वाक्य की पहचान है। जैसे: भाई घर की देख-रेख करता तथा बहन पढ़ाई में व्यस्त रहती। इस संयुक्त वाक्य में एक उपवाक्य है ” भाई घर की देख-रेख करता।” तथा दूसरा उपवाक्य है ” बहन पढ़ाई में व्यस्त रहती। ” ये दोनों अलग-अलग लिखे जा सकते हैं। इनका परस्पर स्वतंत्र होना ही मूल वाक्य को संयुक्त वाक्य बनाता है।
  5. मिश्र वाक्य को पहचानने के लिए उसकी क्रिया पर इन शब्दों से प्रश्न करें :क्या,कौन सा,कौन सी, कब, कहाँ, कैसे, कितना । यदि आप को अपने प्रश्न का उत्तर एक उपवाक्य में मिलता है तो मूल वाक्य एक मिश्र वाक्य है। जैसे: शिक्षक ने कहा कि मेहनत कर अच्छा फल प्राप्त किया जा सकता है। [ शिक्षक ने क्या कहा? ]
  6. मिश्र वाक्यों में उप वाक्य तीन प्रकार के होते हैं जिनकी पहचान ऐसे की जाती है:यदि उत्तर क्रिया पर ‘क्या‘ वाले प्रश्न से मिलता है तो उपवाक्य संज्ञा उपवाक्य है। बंदी ने जेलर से कहा कि वे उसे डराएं नहीं। [ बंदी ने क्या कहा?] । यदि उत्तर क्रिया पर ‘कौन सा या कौन सी‘ वाले प्रश्न से मिलता है तो उपवाक्य विशेषण उपवाक्य है। उस खिलाड़ी को खिलाओ जिसने शतक बनाया है। [ कौन से खिलाड़ी को …. ? ] । यदि उत्तर क्रिया पर ‘कब, कहाँ, कैसे, कितना‘ वाले प्रश्न से मिलता है तो उपवाक्य क्रिया-विशेषण उपवाक्य है। जहाँ तक नज़र जाती है, पानी ही पानी है। [ कहाँ तक ….? ]
  7. संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य में रूपांतरण के वक़्त इन बातों का ध्यान रखें: दो या अधिक क्रिया वाले वाक्य को एक मुख्य क्रिया वाला वाक्य बना दें। ध्यान रहे कि क्रियाओं का काल न बदले। इस बात को याद रखें कि वाक्य का अर्थ न बदले।
  8. सरल वाक्य से मिश्र वाक्य में रूपांतरण के वक़्त इन बातों का ध्यान रखें : एक क्रिया वाले वाक्य को दो या अधिक क्रिया वाला वाक्य बना दें। रूपांतरण इस तरह करें कि इनमे एक स्वतंत्र वाक्य तथा शेष आश्रित वाक्य हों । ध्यान रहे कि क्रियाओं का काल न बदले। सावधान रहें कि वाक्य का अर्थ न बदले।

पदबंध Class 10 MCQ | Padbandh Worksheets [ With Answers ] and Online Tests

वाक्य रूपांतर के प्रश्न – From Previous Year Question Papers Class 10 [ Explained ]

Hindi Course B के पुराने प्रश्न-पत्रों से कुछ प्रश्न हल किये गए हैं। उनके उत्तरों की व्याख्या भी की गयी है।

2021

निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:

 1. कमाने वाला खाएगा – वाक्य का मिश्र रूप चुनिए

A.  कमाओ और खाओ।

B.  खाने के लिए कमाना पड़ेगा।

C.  जो कमायेगा वह खाएगा।

D.  कमा कर खाओ।

उत्तर: C.  जो कमायेगा वह खाएगा।

[ इस वाक्य में दो उपवाक्य हैं: “जो कमायेगा“ तथा “वह खाएगा” । पहला आश्रित तथा दूसरा स्वतंत्र उपवाक्य है।]


2. राष्ट्र के लिए मर मिटने वाला व्यक्ति सच्चा राष्ट्रभक्त होता है – रचना की दृष्टि से वाक्य है

A.  सामान्य वाक्य

B.  संयुक्त वाक्य

C.  मिश्र वाक्य

D.  सरल वाक्य

उत्तर: D.  सरल वाक्य

[ क्योंकि इसमें सिर्फ एक क्रिया पदबंध है- “होता है”]


3. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य होगा

A.  उसने कहा कि मैं पढ़ूंगा।

B.  वह पुस्तक कहां है जो मैंने तुम्हें दी थी।

C. मैंने उसे समझाया और वह मान गया।

D. वह सवेरे-सवेरे कहीं चला गया।

उत्तर: C. मैंने उसे समझाया और वह मान गया।

[ क्योंकि इस वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं – “मैंने उसे समझाया। ” तथा “वह मान गया।”]


4. जो विद्वान होते हैं उनका सर्वत्र आधार होता है – रचना की दृष्टि से वाक्य है

A. सरल वाक्य

B. मिश्र वाक्य

C. सामान्य वाक्य

D. संयुक्त वाक्य

उत्तर: B. मिश्र वाक्य

[ इस वाक्य में दो उपवाक्य हैं: “जो विद्वान होते हैं “ तथा “उनका सर्वत्र आधार होता है ” । पहला आश्रित तथा दूसरा स्वतंत्र उपवाक्य है।]


5. निम्नलिखित में से सरल वाक्य है

A. मैं भागते-भागते थक गया।

B. जब मैं भागा तब थक गया।

C. मैं भागा और थक गया।

D. जितना मैं भागा उतना थक गया।

उत्तर: A. मैं भागते-भागते थक गया।

[ क्योंकि इसमें सिर्फ एक क्रिया पदबंध है- ” थक गया। “]


2024

1.निम्नलिखित वाक्यों में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँट कर लिखिए:

A. एकांत में उन्हें बिठाया और खूब प्रेम से समझाने लगे।

B. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि तुम इस बंधन में कैसे फँस गए।

C. मैं बहुत दिनों से सोच रहा था लेकिन संकोचवश कह नहीं पाया।

D. मैं अपने लिए तो तुमसे मांग नहीं रहा हूं।

उत्तर: D. मैं अपने लिए तो तुमसे मांग नहीं रहा हूं।

[क्योंकि इस वाक्य में सिर्फ एक क्रिया पदबंध है।]


2. यदि ईश्वर को एक भर दोगे तो दस भर पाओगे। – रचना के आधार पर इसका वाक्य भेद है-

A. सरल वाक्य

B. मिश्र वाक्य

C. संयुक्त वाक्य

D. सामान्य वाक्य

उत्तर: मिश्र वाक्य

[ क्योंकि इसमें आश्रित उपवाक्य हैं ]


3. हरिहर काका को महंत जी विशेष उद्देश्य से ले गए थे इसलिए ठाकुरबाड़ी में चहल-पहल हो गई।  – रचना के आधार पर इसका वाक्य भेद है:

A. सरल वाक्य

B. मिश्र वाक्य

C. संयुक्त वाक्य

D. सामान्य वाक्य

उत्तर: C. संयुक्त वाक्य

[ क्योंकि इस वाक्य में दो उपवाक्य हैं जो ‘इसलिए’ से जुड़े हुए हैं। ]


4. निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य छांट कर लिखिए:

A. उन्होंने मुंह से कुछ नहीं कहा लेकिन महंत जी ने उनका चेहरा पढ़ लिया।

B. अपनी सफलता पर महंत जी को बहुत खुशी हुई।

C. शाम को तीनों भाई ठाकुरबारी पहुंचे।

D. जब हरिहर काका के भाई शाम को लौटे तब उन्हें इस दुर्घटना का पता लगा।

उत्तर: D

[ क्योंकि इसमें आश्रित उपवाक्य है। ]

2018

नीचे लिखे वाक्यों का निर्देशानुसार रूपांतरण कीजिए:

A. तताँरा को देखते ही वामीरो फूट फूटकर रोने लगीं। (मिश्र वाक्य में )

B. तारा की व्याकुल आंखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थी। (संयुक्त वाक्य में )

C. जापान में चाय पीने की एक विधि है जिसे ‘चा-नो-यू’ कहते हैं। (सरल वाक्य में)

उत्तर

A. जैसे ही वामीरो ने तताँरा को देखा वो फूट फूटकर रोने लगी।

B. तारा की आंखें व्याकुल थीं और वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थी।

C. जापान में चाय पीने की एक विधि को ‘चा-नो-यू’ कहते हैं।


Useful Links

पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10

VILOM SHABD QUIZ SERIES [ CLASS 5-10 ] | विलोम शब्द क्विज श्रृंखला [ कक्षा 5-10 ]

भारत में चुनाव प्रक्रिया पर हिंदी शब्द प्रश्नोत्तर | Hindi Word MCQ on Election Process in India

Total shares
0Shares

Leave a Comment