Dayalu ka Vilom Shabd | दयालु के 10 विपरीत शब्द जानें | Dictionary भूल जाएंगे !

यहाँ हम ‘दयालु ‘ शब्द के विलोम शब्दों [ dayalu ka vilom shabd ] के बारे में पढ़ेंगे। अन्य जानकारियों में इस शब्द के विस्तृत अर्थ, पद तथा पर्यायवाची शब्दों पर चर्चा करेंगे।

‘दयालु ‘शब्द के विलोम शब्दों को कैसे वाक्यों में प्रयोग किया जाता है इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Featured Image designed on CANVA

दयालु के विपरीत शब्द [ Dayalu ka Vilom Shabd ]

क्रम संख्या | Sl. No.शब्द | Shabdविलोम शब्द | Vilom Shabd
1दयालु निर्दयी
2निर्दय
3क्रूर
4नृशंस
5निष्ठुर
6बेरहम
7दयाहीन
8निर्मम
9संगदिल
10दयारहित
dayalu vilom shabd | इस निशान ✅ का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द

‘दयालु’ शब्द के बारे में

दयालु कहने मात्र से ही किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आता है जो सहृदय हो, जिसके अन्तः में सबके लिए करुणा हो, माया हो।

जैसे हमने पढ़ा है, “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एक दयालु राजा थे।”

इससे हम क्या समझते हैं?

यह वाक्य हमे बताता है कि

  • श्री राम एक उदार राजा थे।
  • यह भी ध्यान आता है कि वो प्रजा के परोपकार हेतु पूर्णतया समर्पित थे।
  • ‘दयालु’ शब्द इस बात का द्योतक है कि वे न्यायोचित पद्धतियों का पालन करते थे क्योंकि ऐसा कर के ही प्रजा के जीवन को सुगम एवं सुखमय बनाया जा सकता है।
  • थोड़ा और आगे सोचने पर यह अर्थ भी निकलता है कि संभवतः कोई भी निर्णय क्रोध में नहीं, अपितु सोच-विचार कर माया, ममता की भावना से लिया जाता होगा।

उपरोक्त कथन से आप को मालूम होगा कि ‘दया’ के अंदर दूसरे सारे गुण स्वतः ही आ जाते हैं।

‘दया’ शब्द से सम्बंधित संत कबीर का एक दोहा

कबीर दास जी ने कहा है:

जहाँ दया तँह धर्म है, जहाँ लोभ तँह पाप ।
जहाँ क्रोध तँह काल है, जहाँ क्षमा तँह आप ।।

अर्थ:
दया ही धर्म का वास्तविक स्वरुप है क्योंकि दया की उपस्थिति मात्र से सारे गुण अपने आप ही चले आते हैं।

इसके विपरीत लोभ पाप को आकर्षित करता है। सारी विकृतियां लोभ से ही आरम्भ होती हैं।

क्रोध भी एक ऐसा ही अवयव है जो विनाश को आमंत्रण देता है।

दूसरी ओर क्षमा एवं करुणा ईश्वर के वरदान हैं। ईश्वर वहीं वास करते हैं जहाँ क्षमा विभिन्न रूपों में परिचालित होती है।

‘दयालु’ शब्द के पद तथा पर्यायवाची

‘दयालु’ एक विशेषण शब्द है क्योंकि यह संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताता है।

जैसे:

  • दयालु रानी (संज्ञा) का प्रिय हार तो चोरी हो गया पर उन्होंने सेवक को क्षमा कर दिया। [ संज्ञा की विशेषता ]
  • सबको मानना पड़ा कि वह ( सर्वनाम ) एक दयालु व्यक्ति है। [ सर्वनाम की विशेषता ]

‘दयालु’के विलोम शब्दों से वाक्य-रचना

निर्दयी निर्दयी व्यक्ति का भी ह्रदय-परिवर्तन हो सकता है।
क्रूर – रावण एक क्रूर राजा था।
नृशंस – उस नृशंस हत्या के बाद रियासत में रात को लोग निकलने से डरने लगे।
निष्ठुर – बचपन की निष्ठुर यातनाओं के बावजूद ओलिवर ने हार नहीं मानी।
बेरहम – चंगेज़ खां एक कुशल शासक पर बेरहम इंसान था।

‘दयालु’ शब्द के बारे में FAQs

दयालु होने का दूसरा शब्द क्या है?

दयालु व्यक्ति को सहृदय, करुणामय, दयाशील, दयावान इत्यादि कुछ भी कह सकते हैं।

दयालु का विशेषण शब्द क्या होगा?

‘दयालु’ स्वयं ही एक विशेषण शब्द है। जैसे, हम कहते हैं: “पुरु एक दयालु शासक थे।” यहाँ ‘दयालु’ शब्द ‘शासक’ (जो एक संज्ञा है) शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः ‘दयालु’ शब्द विशेषण है।

दयालु में मूल शब्द क्या है?

‘दयालु’ में मूल शब्द ‘दया’ है।

दयालु का वाक्य कैसे बनाएं?

दयालु प्रकृति के सिद्धार्थ ने घायल पक्षी के शरीर से बाण निकाला एवं उसकी मरहम-पट्टी की।

दयालु कैसे लिखते हैं?

दयालु लिखने के लिए ‘द’ के बाद ‘य’ पर ‘आ’ कार लगाया जाता है तथा उसके बाद ‘ल’ लिखकर छोटी ‘उ’ की मात्रा लगाई जाती है।


हम लोगों के प्रति दयालु कैसे हो सकते हैं?

दूसरों के प्रति दया भाव रखने या जगाने के लिए उनके दुखों और कष्टों के बारे में सोचना चाहिए। हमें यह सोचना चाहिए कि गरीबों, दीन-दुखियारों तथा कमजोर तबकों के लोगों की सहायता कैसे की जा सकती है।
दया का भाव तब भी जागता है जब हम समर्थ लोगों से कमजोरों के जीवन-यापन की तुलना करते हैं। यह सोचने की बात है कि गरीबों के रहन-सहन, शिक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं का स्तर कैसे अच्छा बनाया जाये।
किसी भी कार्य को समर्पण की भावना से करने पर ही सफलता मिलती है। ठीक यही बात यहाँ भी लागू होती है।
गरीब एवं कमजोर लोगों के जीवन का हर दिन खुशहाल बनाने की कोशिश करें, तभी एक मज़बूत समाज का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें

Ari ka Vilom Shabd | अरि का विलोम शब्द – मुश्किल है? हाँ ! अर्थ ही नहीं पता !

शिक्षित का विलोम शब्द | Shikshit ka Vilom Shabd (5+ Words)

ज्येष्ठ का विलोम  शब्द | Jyeshth ka Vilom Shabd क्या है?

उपस्थित का विलोम शब्द ढूँढ़े | Upasthit ka Viprit Shabd [ 5+ Words ]

विख्यात का विलोम शब्द कंठस्थ करें | Vikhyat ka Vilom Shabd [4 Easy Antonyms]

शब्दों की शक्ति: ‘कमजोर’ के विलोम शब्द और उनका उपयोग | Kamzor ka Vilom Shabd

आगामी का विलोम शब्द क्या होगा? | Aagami ka Vilom Shabd + 5 More Easy Antonyms

Total shares
0Shares

Leave a Comment