उत्कृष्ट का विलोम शब्द इनमे से क्या है? | Utkrusht ka Vilom shabd | 15 Antonyms

इस पोस्ट का आरम्भ हम एक प्रश्न से करते हैं। उत्कृष्ट का विलोम शब्द इनमे से क्या है?

(a) आकृष्ट (b) निकृष्ट (c) गौरवपूर्ण (d) जटिल

आप उत्तर सोचें तब तक हम इस शब्द पर थोड़ी सी चर्चा कर लेते हैं।

उत्कृष्ट का अर्थ (Utkrisht ka Arth)

आप ने शायद किसी प्रतियोगी के बारे में शायद ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन‘ शब्द-युग्म को सुना हो। इसका अर्थ होता है श्रेष्ठ या उम्दा प्रदर्शन। तो इस शब्द-प्रयोग से ‘उत्कृष्ट’ का अर्थ पता चल जाता है।

आप ने इस शब्द को ऐसे भी प्रयोग होते देखा होगा: इस कुर्सी का काठ उत्कृष्ट श्रेणी का जान पड़ता है।

इससे भी ‘उत्कृष्ट’ शब्द का अर्थ ‘ऊँचा‘ या ‘उच्च श्रेणी का ‘ समझ में आता है।

उत्कृष्ट के कुछ समानार्थी शब्द हैं: श्रेष्ठ, उम्दा, उत्तम, उच्चस्तरीय, बढ़िया, अच्छा, असामान्य, असाधारण इत्यादि।

उत्कृष्ट का विलोम शब्द [ Utkrusht ka Vilom Shabd ]

Sl_Noउत्कृष्ट का विलोम शब्द | Utkrusht ka Vilom Shabd
1निकृष्ट ✅
2तुच्छ
3निम्नस्तरीय
4 नीच
5क्षुद्र
6साधारण
7घटिया
8दोयम
9औसत
10आम
11मामूली
12गौण
13नगण्य 
14बेकार
15पिद्दी
Utkrisht ka vilom shabd | इस निशान ✅ का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द

उत्कृष्ट के विलोम शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

  • निकृष्ट – एक निकृष्ट जीवन जीने से अच्छा है किसी और के लिए कुछ करना।
  • तुच्छ – मानव जीवन अमोल है, उसे तुच्छ वस्तुओं की कामना में मत गँवाइये।
  • निम्नस्तरीय – अंगूठी निम्नस्तरीय सोने से बनी थी।
  • नीच – नीच व्यक्ति दूसरों का भला सोच ही नहीं सकता।
  • क्षुद्र – लेखक का मानना है कि यदि कोई मन से क्षुद्र हो तो बाहरी वस्तुएँ उसके चेहरे पर तेज नहीं ला सकतीं।
  • साधारण – कभी-कभी साधारण मनुष्य भी असाधारण काम कर गुजरता है।
  • घटिया – घटिया किस्म के लोगों की ख़ास पहचान यह होती है कि वो दूसरों की बुराई करते नहीं थकते।
  • दोयम – कम्बल दोयम दर्जे का जान पड़ता था।
  • औसत – नीरव को औसत अंक प्राप्त करने पर भी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल गया।
  • आम – राजा द्वारा हर आम और ख़ास को सूचित किया गया कि एक बड़े समारोह का आयोजन किया जायेगा। 
  • मामूली – एक मामूली बात ने शाही महल की नींव को हिला कर रख दिया। 
  • गौण – मुख्य बात उन्नति की थी, बाकी मामले तो गौण थे।
  • नगण्य – वो डींगें तो हांकते थे मगर वास्तविकता में कंपनी के नगण्य लोगों में थे।

अभ्यास हेतु प्रश्नोत्तर

प्रश्न

A. इनमे से कौन सा शब्द ‘उत्कृष्ट’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  1. उम्दा
  2. बढ़िया
  3. बेहतरीन
  4. बेकार

B. इनमे से कौन सा शब्द ‘उत्कृष्ट’ शब्द का विपरीत है?

  1. अगोचर
  2. घटिया
  3. तेज
  4. सनसनी

C. इस वाक्य में ‘उत्कृष्टता’ शब्द का पद क्या है?

“इस सामान का मूल्य ही इसकी उत्कृष्टता दर्शाता है।”

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. विशेषण
  4. क्रिया

D. इनमे से ऐसा जोड़ा चुनें जिसका बाकी जोड़ों से मेल नहीं है:

  1. रात्रि-दिवस
  2. परिचित-अजनबी
  3. आकृष्ट-निकृष्ट
  4. कालिमा-उजाला

E. निम्नलिखित कहानी से ‘उत्कृष्ट’ शब्द के पर्यायवाची या नज़दीकी अर्थों वाले शब्द चुनें:

युवा खिलाडी के उम्दा प्रदर्शन से दर्शक दीर्घा में बैठे कई नामवर खिलाड़ी प्रभावित हुए। ऐसा बढ़िया खेल उन्होंने अरसों बाद देखा था।  खिलाड़ी ने चौके-छक्के तो लगाए ही, साथ-साथ कुछ लाजवाब फ्लिक्स और कट्स भी दर्शाये।

utkrusht ka vilom shabd - cricketer
utkrusht ka vilom shabd – A cricketer’s story

जब खिलाड़ी अपनी शतकीय पारी से तीन रन दूर था तो भोजन के लिए खेल रुक गया। एक पुराने खिलाड़ी उसके पास आये और उन्होंने उसके कंधे पर हाथ रखे, फिर कहा, ” भाई मुझे माफ़ करना, मैंने तुम्हारे खेल के बारे में गलत बातें कही थीं। दरअसल मुझे तुम्हारा खेल देख कर जैसा लगा मैंने वैसा ही मीडिया में कहा था। पर आज तुमने मुझे गलत साबित कर दिया. तुम्हारा खेल वाकई बेहतरीन था। ऐसा उत्तम खेल देख कर मैं तो क्या कोई भी तुम्हारी बैटिंग में कमी नहीं निकाल सकता। एक बार फिर कहता हूँ, मुझे माफ़ करना। ”

युवा खिलाड़ी ने कहा, ” कैसी बातें कर रहे हैं सर? मैंने आप के कमेंट्स सुने थे। आप ने एक शब्द भी गलत नहीं कहा। वहीँ से मुझे अच्छा खेलने की प्रेरणा मिली। सर, आज कल सच्चाई कोई नहीं बयां करता, सारे चापलूस और चाटुकार लोग भरे हैं। कोई कुछ भी कहे मैं आप को कहता हूँ- ना आप ने ऐसा कहा होता या मैंने सुना होता और ना मुझे अच्छा खेलने की सीख मिलती। आप के कथन ने मुझे मज़बूर किया कि मैं इतना अच्छा खेलूं कि आप भी मेरी तारीफ करें।”

सीनियर खिलाड़ी ने कहा, ” शाबाश, तुम अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक सच्चे और उच्चस्तरीय इंसान भी हो। मुझे तुम पर गर्व है।”

Above Image created on CANVA

उत्तर

A-4, B-2,C-1,D-3

E- उम्दा, बढ़िया, लाजवाब, बेहतरीन, उत्तम, अच्छा, उच्चस्तरीय

इन्हे भी पढ़ें

निर्माण के 8 सुगम विलोम शब्द | Nirman ka Vilom Shabd | 8 Memorizable Antonyms

आकाश का विलोम क्या होगा? | Vilom of Akash

आगामी का विलोम शब्द क्या होगा? | Aagami ka Vilom Shabd + 5 More Easy Antonyms

स्वतंत्र का विपरीतार्थक शब्द | Swatantra ka Vilom | 5+ Words

उपस्थित का विलोम शब्द ढूँढ़े | Upasthit ka Viprit Shabd [ 5+ Words ]

Total shares
0Shares

Leave a Comment