उपस्थित का विलोम शब्द ढूँढ़े | Upasthit ka Viprit Shabd [ 5+ Words ]

‘उपस्थित’ शब्द बहुधा बोलचाल की भाषा में प्रयोग किया जाता है। इस पोस्ट में उपस्थित का विलोम शब्द [ upasthit ka vilom shabd ] जानने के अलावा इस शब्द के बारे में और भी बहुत कुछ जानेंगे।

‘उपस्थित’ शब्द के अर्थ को पूरी तरह से समझने के लिए इसके विभिन्न तरह के प्रयोग भी बताये जाएंगे। इससे सम्बंधित तथा इसके साथ प्रयोग किये जाने वाले शब्दों से वाक्य भी बनाये जायेंगे।

अंत में इस शब्द का प्रयोग लोग अपने भाषण में सम्बोधन के समय कैसे करते हैं, इस पर भी ध्यान देंगे।

उपस्थित का विलोम शब्द [ Upasthit ka Vilom Shabd ]

उपस्थित का विलोम शब्द है ‘अनुपस्थित’ । नीचे के टेबल में अन्य करीबी विलोम शब्द भी बताये गए हैं:

क्रम संख्या | Sl. No.शब्द | Shabdविलोम शब्द | Vilom Shabd
1उपस्थितअनुपस्थित✅
2गैरहाज़िर
3गैरमौजूद
4नामौजूद
5अप्रस्तुत
6अविद्यमान
Upasthit ka vilom shabd in Hindi | इस निशान ✅ का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द ।

उपस्थित शब्द का विस्तृत अर्थ

‘उपस्थित’ शब्द का गहराई में अध्ययन करने के लिए इस वाक्य को देखते हैं :

उपस्थित पद्य के रचयिता स्वर्गीय श्री सुमित्रा नंदन पंत जी थे।

इस वाक्य में ‘उपस्थित’ शब्द का प्रयोग ‘प्रस्तुत’ अर्थ में हुआ है। अर्थात ‘उपस्थित पद्य’ का अभिप्राय है वह कविता जिसके बारे में अभी चर्चा हो रही है।

इसी तरह अदालत में कहा जाता है ‘ प्रस्तुत मामला’ या ‘उपस्थित विषय’ या अंग्रेजी में ‘present case’ या ‘instant case’.

अब एक दूसरे वाक्य पर ध्यान देते हैं:

उपस्थित अतिथिगण से निवेदन है कि भोजन ग्रहण करें।

यहाँ ‘उपस्थित’ शब्द ‘मौजूद’ के रूप में प्रयोग किया गया है। जो मेहमान वहाँ मौजूद हैं उन्हें सम्बोधित किया गया है।

उपस्थित और इसके विपरीत शब्दों से वाक्य बनायें

उपस्थित उपस्थित दर्शको से अनुरोध है कि वे शांति बनाये रखें।

अनुपस्थित – पता नहीं कैसे इतनी महत्वपूर्ण सभा में वह अनुपस्थित रहा।

गैरहाज़िर – जितने लोग गैरहाज़िर हैं उनमे से किसी को सदस्यता नहीं मिलेगी।

गैरमौजूद – जब इतना प्रभावी व्यक्ति ही गैरमौजूद हो तो बाकि लोगों की हिम्मत तो जवाब दे ही जाएगी।

अप्रस्तुत – न्यायपीठ का कहना था कि उनको सज़ा इसलिए हुई कि वे हर बात के लिए अप्रस्तुत पाए गए।

अविद्यमान – बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि ईश्वर कहीं भी अविद्यमान नहीं हो सकता।

उपस्थित के अंग्रेजी शब्द

  • present
  • At hand
  • Instant

कुछ प्रश्न

  1. विद्यमान का अर्थ क्या है? a) पैतृक b) सनकी c) उपस्थित d) नामौजूद
  2. अनुपस्थित का अर्थ क्या है? a) गैरहाज़िर b) इरशाद c) जांचकर्ता d) परिपक्व
  3. उपस्थित का विपरीत शब्द क्या है? a) प्रार्थना b) याचिकाकर्ता c) गैरमौजूद d) हाज़िरजवाब
  4. गैरहाज़िर का विलोम क्या है? a) जूनून b) हाज़िर c) परेशानी d) द्वंद्व
  5. इनमे से कौन सा शब्द मौज़ूद का विरुद्धार्थी शब्द है? a) नामौजूद b) सबब c) कीर्ति d) विद्यमान

उत्तर

1(c), 2(a), 3(c), 4(b), 5(a)

उपस्थित के साथ प्रयुक्त होने वाले शब्द

उपस्थित बुद्धि [ किसी समस्या के त्वरित समाधान के लिए उपयोग की गयी बुद्धि ]

उपस्थित देवियों एवं सज्जनों [ श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए ]

उपस्थित अतिथिगण [ अतिथियों को सम्बोधित करते हुए ]

उपस्थित महाशय [ हाज़िरी लगते वक़्त, अंग्रेजी में: present sir ]

FAQs

उपस्थिति का विलोम शब्द क्या होता है?

‘उपस्थिति’ का विलोम शब्द ‘अनुपस्थिति’ होता है।
नोट – यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि ‘उपस्थित’ का विलोम पूछा जाये तो उत्तर ‘अनुपस्थित’ होना चाहिए। क्योंकि उत्तर हमेशा उसी पद में देना चाहिए जिसमे प्रश्न पूछा जाये।
‘उपस्थिति’ संज्ञा शब्द है। इसलिए इसका उत्तर भी संज्ञा में, अर्थात ‘अनुपस्थिति’ बताया गया है।

उपस्थिति को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

उपस्थिति को अंग्रेजी में presence कहते हैं।

ये भी पढ़ें

विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words

गुरु का विलोम शब्द | Guru Vilom Shabd – जानें एवं कंठस्थ करें

आकाश का विलोम क्या होगा? | Vilom of Akash

आधार का विलोम शब्द क्या है? | Aadhar ka Vilom Shabd Kya Hai?

Sundar ka Vilom Shabd Kya Hoga? | सुन्दर का विलोम शब्द क्या होगा? |

क्या आप ‘जागना’ का विलोम शब्द बता सकते हैं? | Jagna ka Vilom Shabd

Total shares
0Shares

Leave a Comment