Sundar ka Vilom Shabd Kya Hoga? | सुन्दर का विलोम शब्द क्या होगा? |

Sundar ka Vilom Shabd Kya Hoga? | सुन्दर का विलोम शब्द क्या होगा? इस प्रश्न के परीक्षाओं में पूछे जाने वाले विभिन्न रूप, उत्तर तथा इस प्रश्न से सम्बंधित और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

जैसे अंग्रेजी भाषा में opposite words या Antonyms होते हैं, उसी तरह हिंदी में भी विलोम शब्द या विपरीत शब्द होते हैं.

इस पोस्ट में हम पहले ‘सुन्दर’ शब्द का अर्थ और उसकी परिभाषा जानेंगे, फिर उसके विलोम शब्द ढूँढेगें। अंततः उसका सबसे सटीक विलोम शब्द भी बताया जायेगा.

इस पोस्ट की featured image Canva पर तैयार की गयी है.

‘सुन्दर’ शब्द की परिभाषा और अर्थ

सुन्दर शब्द का साधारण अर्थ है ‘आकर्षक’, ‘प्यारा’ या ‘खूबसूरत’.

सुन्दर वो है जिसे देख कर मन सिर्फ आनंदित ही नहीं अपितु आकर्षित भी हो.

देखिये, जॉन कीट्स (John Keats) ने सौंदर्य के बारे में क्या कहा है:

A thing of beauty is a joy forever.

John Keats

इसका अर्थ है

एक सुन्दर वस्तु सर्वदा के लिए आनंद की अनुभूति है.

Sundar ka Vilom Shabd Kya Hoga | ‘सुन्दर’ के विपरीत शब्द

1कुरूप
2असुंदर
3बदसूरत
4भौंडा
5बदशक्ल
6बेतुका, बेतुकी
7बेढब
8विद्रूप
Sundar ka Vilom Shabd

‘सुन्दर’ शब्द का सबसे सटीक विपरीत शब्द

‘सुन्दर’ शब्द का सबसे सटीक विपरीत शब्द है ‘कुरूप‘.

अतः परीक्षा में यदि यह प्रश्न आये तो आप अवश्य ही यही उत्तर लिखें.

‘सुन्दर’ का विपरीत शब्द आप को कई तरह से पूछा जा सकता है

जैसे :

sundar ka vilom shabd kya hoga? | सुन्दर का विलोम शब्द क्या होगा?

Sundar ka viprit shabd kya hai? | सुन्दर का विपरीत शब्द क्या है?

Sundar ka viruddharthi shabd kya hai? | सुन्दर का विरुद्धार्थी शब्द क्या है?

Sundar ka ulta shabd kya hai? | सुन्दर का उल्टा शब्द क्या है?

‘सुन्दर’ के विलोम शब्दों का वाक्य प्रयोग

कभी-कभी शब्दों के वास्तविक अर्थ उनके वाक्य प्रयोग से पता चलते हैं. इससे करीबी शब्दों में सूक्ष्म अंतर भी पता चल जाता है. आइये ‘सुन्दर’ के विलोम शब्दों से वाक्य बनाते हैं:

कुरूप– वास्तव में कुरूप वह है जिसकी आत्मा पाप में लिप्त हो.

असुंदर– शरीर या चेहरे से ना कोई सुन्दर हो सकता है ना असुंदर. वास्तविक खूबसूरती तो मन की होती है.

बदसूरत– वह बदसूरत तो थी ही साथ ही बददिमाग भी थी, इसलिए लोग उससे घृणा करते थे.

भौंडा– याद रखिये, ज़रूरी नहीं कि हर भौंडा दिखने वाला आदमी बेवक़ूफ़ हो.

बेतुकीबेतुकी लगने वाली बातें कभी-कभी सच साबित हो जाती हैं.

बेढब– ” लगता है श्रीमान बेढब आज सैर को निकले हैं, तभी पार्क में लोग शांति से बैठे हैं. “

Other Important Vilom Shabd Links

Vilom Shabd Test

आधार का विलोम शब्द क्या है? | Aadhar ka Vilom Shabd Kya Hai?

जाड़ा का विपरीत शब्द बताइये | Jada ka viprit shabd bataiye

FAQs on Sundar ka Vilom Shabd

सुंदर का पर्यायवाची और विलोम शब्द क्या है?

सुन्दर के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं: आकर्षक, खूबसूरत, मनोहर, हसीन, सुरूप, रमणीक, चारु, ललित, प्यारा इत्यादि.
सुन्दर के कुछ विलोम शब्द हैं: कुरूप, असुंदर, भौंडा, अनाकर्षक, बेढब, बदसूरत, बदशक्ल, बेतुका इत्यादि.

भव्य और सुंदर का दूसरा शब्द क्या है?

भव्य और सुन्दर मिल कर ‘शानदार’ बन जाते हैं. इस तरह हम भव्य और सुन्दर को शानदार, ऐश्वर्यशाली, आलीशान, वैभवशाली, दिव्य या शोभनीय कह सकते हैं.

सुविधा का विलोम शब्द क्या है?

सुविधा का विलोम शब्द असुविधा, कष्ट, परेशानी, दिक्कत इत्यादि हो सकते हैं. बाधा और रुकावट भी करीबी विलोम शब्द हो सकते हैं.पर सुविधा का सबसे सटीक विलोम शब्द ‘असुविधा‘ ही है.


सुंदर को अंग्रेजी में क्या बोलेंगे?

Beautiful
Pretty
Good-looking
Charming
Attractive
Cute
Gorgeous

सुन्दर शब्द में कितने स्वर और कितने व्यंजन हैं?

सुन्दर में तीन स्वर और चार व्यंजन हैं।
स्वर – उ, अ , अ
व्यंजन – स् ,न् ,द् ,र्

नयनाभिराम सुंदरता किसे कहते हैं?

नयनाभिराम का संधि विच्छेद इस प्रकार है:
नयन+अभिराम
अतः नयनाभिराम सुंदरता वो सुंदरता है जो नयनों अर्थात आँखों को सुख पहुंचाती है।

Total shares
0Shares

Leave a Comment