आधार का अर्थ होता है बुनियाद. अर्थात वह वस्तु जिसने अपने ऊपर की चीजों का भार संभाल रखा हो.
पहले हम इसके कुछ समानार्थी शब्द ढूंढते हैं.
जब हम ‘आधार’ शब्द के अर्थों का दिनचर्या के वाक्यों में प्रयोग करते हैं तो हमे स्वतः ही इसके कई पर्यायवाची शब्द मिल जाते हैं. जैसे:
इस इमारत की नींव मजबूत दिखाई दे रही है.
कद्दावर नेताओं का अपने क्षेत्र में मजबूत जन आधार होता है
महापुरुषों द्वारा कही गयी बातें मूल रूप से सत्य साबित होतीं हैं.
वृद्ध व्यक्ति के जीने का सहारा ही उसका बेटा था.
दीन-दुखियों के जीने का एकमात्र आसरा ईश्वर ही होता है.
उसने अट्टालिका को निम्नतम बिंदु से ले कर ऊपर तक ध्यान से देखा।
तो आधार के पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द हुए नींव, बुनियाद, मूल, सहारा, आसरा, निम्नतम बिंदु इत्यादि.
अब इन पर्यायवाची शब्दों के विपरीत शब्द निकलने पर हमे ‘आधार’ के विलोम शब्द प्राप्त हो जाएंगे.
Featured image designed @ CANVA
आधार का विलोम शब्द | Aadhar ka Vilom Shabd
Sl_No | आधार का विलोम शब्द | Aadhar ka Vilom Shabd |
1 | निराधार ✅ |
2 | शिखर |
3 | बेबुनियाद |
4 | निर्मूल |
5 | शीर्ष |
6 | बेसहारा |
7 | बेआसरा |
कुछ प्रश्न
A. निराधार शब्द का संधि विच्छेद क्या है? यह किस संधि का उदाहरण है?
उत्तर:
निराधार = निः +आधार
यह विसर्ग संधि का उदाहरण है। विसर्ग(:) के बाद स्वर या व्यंजन लगने पर विसर्ग में विकार आये तो उसे विसर्ग संधि कहा जाता है। ‘निराधार’ शब्द में विसर्ग के बाद स्वर है।
B. निम्नलिखित शब्दों में से चुन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
आधार, निराधार, आधारित, आधारशिला, जनाधार
- यह प्रमेय एक सिद्धांत पर …….. है।
- मर्मज्ञों ने एक नए कारखाने की ……… रखी।
- अब भी दुनिया में ऐसे लोग हैं जो यह मानते हैं कि इंसान के चाँद पर पंहुचने का तथ्य ……………. है।
- की इस बात का कोई ………… है कि झूठ भी कभी-कभी सत्य को हरा देता है?
- वे एक मज़बूत …………. वाले नेता हैं।
उत्तर: 1. आधारित 2. आधारशिला 3. निराधार 4. आधार 5. आधार
आधार शब्द के बारे में FAQs
आधार शब्द के लिए दूसरा शब्द कौन सा है?
आधार के पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द हैं
नींव
बुनियाद
मूल
सहारा
आसरा
आधार का पूरा अर्थ क्या है?
आधार का अर्थ होता है वह वस्तु जिसने अपने ऊपर की चीजों का भार संभाल रखा हो. जैसे एक इमारत का आधार। आधार या बुनियाद के ऊपर पूरी इमारत का भार होता है।
आधार का विशेषण क्या है?
आधार का विशेषण ‘आधारित’ होता है।
यह एक सत्य घटना पर आधारित कहानी है।
यहां ‘आधारित’ शब्द कहानी (संज्ञा) की विशेषता बता रहा है। इसलिए ‘आधारित’ विशेषण है।
आधार का एकवचन रूप क्या है?
यह आधार अटूट है। (एकवचन प्रयोग)
ये आधार अटूट हैं। (बहुवचन प्रयोग)
उपरोक्त वाक्यों से यह सिद्ध होता है कि ‘आधार’ शब्द का एकवचन और बहुवचन दोनों में सामान रूप से प्रयोग होता है।
आधार का प्रयोग वाक्य में कैसे करते हैं?
चुनाव लड़ने के लिए एक मज़बूत जन आधार की ज़रुरत होती है।
जीवन के मुख्या आधार रोटी, कपड़ा और मकान हैं।
बुनियाद को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Foundation
Base
Support
ये भी पढ़ें:
Ujjwal ka Vilom Shabd | उज्ज्वल का विलोम शब्द जानें | याद रखने के 4 तरीके
विख्यात का विलोम शब्द कंठस्थ करें | Vikhyat ka Vilom Shabd
शिक्षित का विलोम शब्द | Shikshit ka Vilom Shabd (5)
Sundar ka Vilom Shabd Kya Hoga? | सुन्दर का विलोम शब्द क्या होगा? |
चिंतित का विलोम शब्द याद करें | Chintit ka Vilom Shabd | Learn 5+ Words Quickly
विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words
Dayalu ka Vilom Shabd | दयालु के 10 विपरीत शब्द जानें | Dictionary भूल जाएंगे !
क्रूर का विलोम शब्द [ Krur ka Vilom Shabd ] क्या है? इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? | 10 Antonyms
Ari ka Vilom Shabd | अरि का विलोम शब्द – मुश्किल है? हाँ ! अर्थ ही नहीं पता !
ज्येष्ठ का विलोम शब्द | Jyeshth ka Vilom Shabd क्या है?
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.