यहाँ कक्षा 9 के लिए 20 Vilom Shabd [ हिंदी में ] बताये गए हैं। अतः परीक्षाओं में इनके पूछे जाने की संभावना रहेगी।
मेरा विचार है कि इन्हें पढ़ते वक्त पहले सिर्फ मूल शब्द को ही देखें और स्वयं ही उसका विपरीत शब्द बताने की कोशिश करें। यदि आप ऐसा कर पाने में असमर्थ रहते हैं तभी इस सूची की सहायता लें।
List of 20 Vilom Shabd in Hindi ( Class 9 CBSE )
नीचे 20 मूल शब्द दिए गए हैं। दायीं ओर उनके 20 विपरीत शब्द [ 20 vilom shabd ] बताये गए हैं।
Sl.No. | शब्द | विपरीत शब्द |
1 | निरापद | आपद, असुरक्षित |
2 | सहिष्णुता | असहिष्णुता |
3 | गण्य | अगण्य |
4 | प्रतिवादी | वादी |
5 | उन्मत्त | अनुन्मत्त |
6 | अनंत | सीमित |
7 | अवमूल्यन | अधिमूल्यन |
8 | छद्म | असली, सत्य |
9 | अपव्यय | मितव्यय |
10 | पलायन | आगमन |
11 | उपहास | प्रशंसा |
12 | बेतरतीब | बातरतीब |
13 | धर्म | अधर्म |
14 | ठाठ | सादगी |
15 | प्रतिष्ठित | अप्रतिष्ठित |
16 | स्वामी | सेवक |
17 | विद्रोह | अनुपालन, समर्पण |
18 | ठहरना | चलना |
19 | आत्मीयता | द्वेष |
20 | यजमान | मेहमान |
List of 20 Vilom Shabd in Hindi ( Class 10 CBSE )
Sl.No. | शब्द | विपरीत शब्द |
1 | बड़भागी | अभागा |
2 | अपरस | लिप्त, सरस |
3 | आवन | जावन |
4 | बिथा | सुख |
5 | धार | ठहराव |
6 | धीर | अधीर |
7 | मरजादा | अधीर |
8 | व्याधि | उपचार |
9 | परहित | अपकार, बदी |
10 | अनीति | नीति |
11 | रिपु | मित्र |
12 | क्रोधी | क्षमाशील, शांत |
13 | मही | आकाश |
14 | कुलिस | कोमल |
15 | उषा | साँझ |
16 | उन्मन | मनस्थिरता |
17 | निदाध | शीतलता |
18 | सरोष | सप्रेम |
19 | प्रवंचना | ईमानदारी |
20 | अवमान | सम्मान |
आवश्यक टिपण्णी: ऊपर दिए गए शब्दों में कुछ विलोम शब्द ऐसे हो सकते हैं जो नज़दीकी विलोम शब्द तो कहला सकते हैं पर सटीक नहीं बैठते. फिर भी उनको शामिल करने का एक उद्देश्य है. कभी-कभी ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें चार विकल्पों में से कोई एक सही उत्तर होता है. ऐसे प्रश्नों के उत्तर सटीक नहीं भी हो सकते हैं और शब्दार्थ से उनका अनुमान लगाना पड़ता है.
विलोम शब्द ढूँढ़ें [ Find Antonyms ]
निम्नलिखित गद्यांशमें कुछ शब्द तथा उनके विपरीत शब्द छिपे हुए हैं। क्या आप ऐसे शब्दों को उनके विलोम शब्दों सहित ढूंढ सकते हैं? कोशिश करें।
वह जगह बेहद सुनसान थी और उसे निरापद तो बिलकुल भी नहीं कहा जा सकता था। मैंने सुन रखा था कि वहाँ छद्म वेश में चोर, डाकू, ठग इत्यादि भी घूमते रहते थे। पिताजी के अनुसार तो वह पूरा इलाका ही असुरक्षित था तथा वहाँ किसी को भी सच्चा इंसान नहीं कहा जा सकता था।
ओम एक सादगी पसंद इंसान था और अपने पैसे मितव्ययता से खर्च करता था। वह उस इलाके में इस वजह से पहुंचा कि वहां उसकी तैनाती थी। ओम एक प्रतिष्ठित घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद कांस्टेबल के ओहदे पर काम करता था। इस वजह से कई बार तथा-कथित सभ्य समाज में कई बार उसे बेइज़्ज़त भी होना पड़ा था।
दूसरी ओर रवि एक अमीरजादा था। अपव्ययता उसकी हर आदत से झलकती थी। वह उस बदनाम इलाके में घूमने के बहाने पहुंचा था।
एक महंगे से होटल में चेक इन करने के बाद उसने वहां कुछ दिन रहने की ठानी थी। उन्ही दिनों किसी रेस्टोरेंट में उसकी मुलाक़ात ओम से हुई। दोनों में जमीन आसमान का अंतर था। पर ईश्वर के खेल भी निराले हैं। पता नहीं कैसे दोनों में दोस्ती हो गई।
उत्तर:
- निरापद – असुरक्षित
- छद्म – सच्चा
- मितव्ययता – अपव्ययता
- प्रतिष्ठित – बेइज़्ज़त
- जमीन – आसमान
ये भी पढ़ें
ज्येष्ठ का विलोम शब्द | Jyeshth ka Vilom Shabd क्या है?
उदय का विलोम शब्द | Uday ka Vilom Shabd – 8 Close Antonyms
Irshya ka Vilom Shabd | ईर्ष्या के 5 Easy विलोम शब्द कंठस्थ करें
शब्दों की शक्ति: ‘कमजोर’ के विलोम शब्द और उनका उपयोग | Kamzor ka Vilom Shabd
प्रशंसा के 9 विलोम शब्द | Prashansa ka Vilom Shabd [ + FAQs ]
Jivan ka Vilom Shabd | आप ‘जीवन’के 5 विलोम बता सकते हैं?
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.