G20 2023 Word Quiz in Hindi | G20 2023 शब्द क्विज हिंदी में

९ सितम्बर को नयी दिल्ली में G20 2023 का शिखर सम्मलेन आरम्भ होने जा रहा है। G20 2023 Word Quiz in Hindi G20 के सम्बन्ध में प्रयोग होने वाले शब्दों पर आधारित है।

आइये देखते हैं कि आप कितने जानकार हैं G20 से जुड़े शब्दों के बारे में:

[ सही उत्तर अंत में बताये गए हैं। ]

G20 2023 Word Quiz in Hindi [ G20 2023 शब्द क्विज हिंदी में ]

A. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘शामिल’ का समानार्थी शब्द है?

  1. मिलाप
  2. दलगत
  3. सम्मिलित
  4. मुख्यधारा

B. ‘अनुच्छेद’ का अर्थ क्या है?

  1. एक रचना, नियमावली आदि का अनुभाग
  2. नियम पालन की किताब
  3. नाट्य रूपांतर
  4. छोटे छिद्रों से भरा वस्त्र

C. किसी नियम अथवा संस्था द्वारा स्वीकार किये जाने को क्या कहते हैं?

  1. संकलित
  2. पारित
  3. उद्धृत
  4. प्रस्तावित

D. “पश्चिमी देशों ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर एक प्रस्ताव रखा है।”

उपरोक्त वाक्य में ‘प्रस्ताव’ को किस अंग्रेजी शब्द से बदला जा सकता है?

  1. idea
  2. proposal
  3. warning
  4. doubt

E. शिखर शब्द से क्या तात्पर्य है?

  1. सबसे ऊँचा बिंदु
  2. सबसे पश्चिमी बिंदु
  3. सबसे पूर्वी बिंदु
  4. सबसे दक्षिणी बिंदु

F. ‘मेज़बानी’ शब्द का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौन सा शब्द है?

  1. जिंदादिली
  2. सौदेबाजी
  3. नारेबाजी
  4. मेहमाननवाजी

G. ‘अंतरसरकारी मंच’ का अर्थ क्या है?

  1. ऐसा मंच जो दो या दो से अधिक सरकारें साझा करती हों
  2. ऐसा मंच जो सिर्फ एक सरकार से सम्बंधित हो
  3. ऐसा मंच जिसका सरकार से कोई वास्ता न हो
  4. ऐसा मंच जो सरकार के साथ मिल कर काम करे

H. ” जलवायु में बदलाव के कुछ ठोस कारण है.”

इस वाक्य में ‘बदलाव’ शब्द का क्या अर्थ है ?

  1. बादल – संबंधी
  2. परिवर्तन
  3. बदला
  4. साधारण

I. “संसार में औद्यौगिक विकास को ले कर बड़ी उत्सुकता रहती है परन्तु वही उत्सुकता कृषि में विकास को ले कर नहीं दिखाई पड़ती।”

उपरोक्त वाक्य में ‘औद्यगिक’ तथा ‘कृषि’ शब्दों के पद क्या हैं?

  1. संज्ञा, संज्ञा
  2. संज्ञा, विशेषण
  3. विशेषण, संज्ञा
  4. विशेषण, क्रिया-विशेषण

J. इस शब्द समूह की देखें: “अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट”

निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द उपरोक्त शब्द समूह में निहित नहीं है।

  1. धन
  2. यान
  3. विपदा
  4. वैश्विक

K. “यह मंच सभी देशों की अर्थव्यवस्था के सतत विकास के लिए काम करता रहेगा.” ‘सतत’ का क्या अर्थ है?

  1. सच्चा
  2. धीमा
  3. तेज
  4. निरंतर

L. ‘समावेशी और टिकाऊ’ दुनिया का अर्थ क्या है?

  1. युद्ध-रहित, मगर संकीर्ण विश्व
  2. समान अधिकार वाला विश्व
  3. सारे देशों को सम्मिलित करने वाला सशक्त संसार
  4. ई -कॉमर्स को बढ़ावा देने वाली दुनिया

M. ‘विकासशील’ का अंग्रेजी शब्द निम्नलिखित में से कौन सा है?

  1. Developed
  2. Developing
  3. Underdeveloped
  4. Lagging

N. ‘सरकारी’ का विलोम शब्द क्या है?

  1. ग़ैरसरकारी
  2. अंतःसरकारी
  3. असरकारी
  4. अंतरसरकारी

O. “पुल-निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।” कार्य युद्धस्तर पर चलने का क्या अर्थ है?

  1. कार्य समाप्त होने से पहले युद्ध की संभावना है।
  2. पुल-निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है।
  3. पुल-निर्माण के लिए युद्ध चल रहा है।
  4. कार्य का युद्ध से कोई सम्बन्ध है।

P. “प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हर जगह उपलब्ध होनी चाहिए।”
प्राथमिक को किस समानार्थी शब्द से बदला जा सकता है?

  1. घरेलू
  2. प्रारम्भिक
  3. बढ़िया
  4. बेहतरीन

Q. ‘उन्नत अर्थव्यवस्था’ से क्या अभिप्राय है?

  1. ऐसी अर्थव्यवस्था जो उन्नति कर रही है
  2. ऐसी अर्थव्यवस्था जो उन्नति नहीं कर पाई
  3. ऐसी अर्थव्यवस्था जो भविष्य में उन्नति करेगी
  4. ऐसी अर्थव्यवस्था जो उन्नति कर चुकी है

R. वरिष्ठ का विलोम शब्द क्या है?

  1. कर्तव्यनिष्ठ
  2. घनिष्ट
  3. कनिष्ठ
  4. ज्येष्ठ

S. वैश्विक चुनौतियों का अर्थ क्या है?

  1. वो चुनौतियां जो कठिन हैं।
  2. वो चुनौतियां जिनका पूरा विश्व सामना कर रहा है।
  3. वो चुनौतियां जो अनदेखी हैं।
  4. वो चुनौतियां जिनका सामना हमारे वंशज भी करेंगे।

T. अध्यक्ष का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा है?

  1. सभापति
  2. मातहत
  3. सचिव
  4. सहकर्मी

U. समापन का विलोम शब्द क्या है?

  1. मध्यांतर
  2. अंत
  3. उद्घाटन
  4. अध्यापन

V. लोक कल्याणकारी का अर्थ क्या होता है?

  1. समग्र जनता के कल्याण संबंधी
  2. अलौकिक कल्याण वाली योजना
  3. ऐसा कल्याणकारी कार्य जो लोक-परलोक तक पहुंचे
  4. एकता बढ़ाने वाली

W. समर्थित का विलोम शब्द क्या है?

  1. असमर्थित
  2. समर्थहीन
  3. असमंजस
  4. असमान

X. कौन सा शब्द स्वागत का पर्यायवाची नहीं है?

  1. अगवानी
  2. अभिनंदन
  3. अभिवादन 
  4. आज़माइश

Y. ‘संघीय ढाँचा’ में ‘संघीय’ शब्द का पद क्या है?

  1. क्रिया विशेषण
  2. विशेषण
  3. संज्ञा
  4. सर्वनाम

उत्तर

A-3, B-1, C-2, D-2, E-1, F-4, G-1, H-2, I-3, J-2, K-4, L-3, M-2, N-1, O-2, P-2, Q-4, R-3, S-2, T-1, U-3, V-1, W-1,X-4, Y-2

अपना प्रदर्शन जांचें

0-7: हालत ठीक नहीं

8-10: ठीक-ठाक

11-15: अच्छा

16-20: बहुत अच्छा

21-24: दमदार Performance 👍👍

25/25: सर्वोत्तम, इससे अच्छा कुछ भी नहीं! 🏆

कुछ उपयोगी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष शब्द टेस्ट | Swatantrata Diwas ke Awsar par Shabd Test in Hindi

पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10

विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words

जन्माष्टमी स्पेशल शब्द क्विज | Janmashtmi Special Word Quiz in Hindi | 12 Questions [ With Solution ]

Raksha Bandhan 2023 Quiz- Hindi Words | रक्षा बंधन 2023 शब्द क्विज [हिंदी में]

Total shares
0Shares

Leave a Comment