इस पोस्ट में ‘गाढ़ा का विलोम शब्द’ [ gadha ka vilom shabd ] विषय पर पढ़ाई होगी। इस शब्द के अर्थ को सविस्तार जानने के बाद इसका विपरीत शब्द ढूंढने की कोशिश करेंगे। अतः सर्वप्रथम इसके अर्थ को बारीकी से अध्ययन करते हैं।
गाढ़ा शब्द का अर्थ
निम्नलिखित वाक्यों को देखिए एवं परखिए:
- बोतल में रखा हुआ दूध बहुत गाढ़ा है।
- राम और श्याम के बीच गाढ़ी दोस्ती है।
- पूरी चादर पर गाढ़ा रंग बिखर गया।
पहले वाक्य में ‘गाढ़ा दूध’ एवं तीसरे वाक्य में ‘गाढ़ा रंग’ का प्रयोग किया गया है। इनमे गाढ़ा का अर्थ ‘अधिक घनत्व वाला’ या ‘घना’ है। अतः किसी भी सघन तरल पदार्थ के लिए हम इसका प्रयोग कर सकते हैं।
आप ने कभी-कभी लोगों को गाढ़ा दूध के बदले ‘मोटा दूध’ बोलते हुए भी सुना होगा।
दूसरे वाक्य में ‘गाढ़ी दोस्ती’ का जिक्र किया गया है। यहाँ गाढ़ी का अर्थ ‘गहरी’ लगाया जा सकता है। गाढ़ी दोस्ती, यानी कि गहरी दोस्ती। इसी तरह हम कभी-कभी प्रगाढ़ रिश्तों की बात भी करते हैं।
अर्थ से विलोम
अब हम जब भी गाढ़ा शब्द का विलोम शब्द ढूंढने की कोशिश करेंगे इस शब्द के उपरोक्त दोनों अर्थ हमारे दिमाग में होने चाहिए।
जैसे हम ‘गाढ़ा दूध’ का उल्टा ‘पतला दूध’ का सकते हैं या ‘गाढ़ी दोस्ती’ के विपरीत सतही या छिछली दोस्ती कह सकते हैं।
इसी तरह ‘गाढ़ा रंग’ सुनते ही इसका विपरीत ‘हल्का रंग’ या ‘फीका रंग’ समझ में आ जाता है।
गाढ़ा का विलोम शब्द [ Gadha ka Vilom Shabd ]
क्रम संख्या | Sl. No. | शब्द | Shabd | विलोम शब्द | Vilom Shabd |
---|---|---|
1 | गाढ़ा | पतला ✅ |
2 | हल्का | |
3 | फीका | |
4 | झीना | |
5 | पनीला | |
6 | विरल | |
7 | अघन |
टिप्प्पणी: ‘सतही’ और ‘छिछला’ शब्दों को सटीकता का ध्यान रखते हुए सूची में शामिल नहीं किया गया है।
गाढ़ा के विलोम शब्दों से वाक्य रचना
पतला – बच्चों में पाचन को सुगम करने के लिए दूध में पानी मिलाकर उसे पतला किया जाता है।
हल्का – गाढ़े रंगों के बीच उसकी पोशाक का हल्का रंग एक अलग सौंदर्य बिखेर रहा था।फीका – उसके कुर्ते का फीका रंग किसी न किसी तरह उसकी गरीबी को प्रदर्शित कर रहा था।
झीना – वह वस्त्र झीना, झझरा एवं गन्दा दिखाई दे रहा था।
पनीला – बालक के चेहरे पर तेज था परन्तु वह एक टूटे कटोरे में पनीला दूध लिए हुए बैठा था।
विरल – विरल आबादी वाले क्षेत्रों में गरीबी की समस्या ज्यादा नहीं पाई गयी।
अघन – वह एक अघन वन है जहाँ पेड़-पौधों से अधिक खतरनाक जंतु पाए जाते हैं।
छिछली – इस तरह की सोच ही उस समाज की छिछली मानसिकता को दर्शाता है।
सतही – इस घटना के बाद ही हमारी सतही दोस्ती का अंत हो गया।
‘गाढ़ा’ से सम्बंधित शब्दों पर आधारित एक अपठित गद्यांश
‘गाढ़ा’ से सम्बंधित शब्दों पर आधारित अपठित गद्यांश MCQ:
‘गाढ़ा’ से सम्बंधित शब्दों पर आधारित एक अपठित गद्यांश नीचे दिया गया है। इस गद्यांश से 5 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं। सही विकल्पों को चिन्हित कीजिये:
गद्यांश
अमर और विनोद के बीच गाढ़ी दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ खेलते, साथ पढ़ते और साथ ही घूमने जाते। एक दिन घूमते -घूमते विरल आबादी वाले क्षेत्र से होते हुए वे अनजाने में ही घने जंगल में चले गए। थोड़ी देर के बाद ही जंगल काफी सघन हो चला एवं जंगली जानवरों की आवाजें सुनाई पड़ने लगीं। सहम कर दोनों मित्र वापस मुड़े। पर तभी दूर से एक भालू आता हुआ दिखाई पड़ा। देख कर दोनों की घिग्घी बँध गयी। अमर को पेड़ पर चढ़ना आता था। वो झट से पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। विनोद के बारे में उसने सोचा तक नहीं। उसे अपनी पक्की दोस्ती भी याद न रही। वहीं एक ताल था जिसका पानी गंदला और गाढ़ा हो चला था। भालू शायद प्यासा था, उसने पहले की ओर देखा, फिर विनोद की ओर। मगर विनोद चालाक था। वह साँस रोक कर एक लाश की तरह जमीन पर पड़ गया था। भालू ने उसके पास पहुँच कर उसे सूंघा, फिर मरा हुआ जान कर आगे बढ़ गया। तालाब में पानी पीने के बाद वह जंगल में चला गया। बाद में घर लौटते हुए अमर ने पूछा, ” भालू ने तुम्हारे कान में क्या कहा?”
विनोद ने कहा, ” भालू ने कहा जो समय पर काम नहीं आये वो सच्चा दोस्त नहीं! तुम्हारी मित्रता गाढ़ी नहीं, बहुत छिछली है। “
प्रश्न
A. “अमर और विनोद के बीच गाढ़ी दोस्ती थी।” इस वाक्य से आप क्या समझते हैं?
- अमर और विनोद के बीच कम दोस्ती थी
- अमर और विनोद के बीच झगड़े होते रहने वाली दोस्ती थी
- अमर और विनोद के बीच पक्की दोस्ती थी
- अमर और विनोद के बीच नाज़ुक दोस्ती थी
B. इन 4 शब्द-समूहों में से तीन का अर्थ एक सा है। चौथे शब्द को चुनिए:
- गाढ़ी दोस्ती
- गहरी दोस्ती
- छिछली दोस्ती
- पक्की मित्रता
C. “पानी गंदला और गाढ़ा हो चला था।” – इससे क्या अभिप्राय हो सकता है?
- पानी गन्दा तथा भारीपन लिए हुए था।
- पानी गन्दा और पतला था।
- पानी छिछला था।
- पानी बह नहीं पा रहा था।
D. ‘विरल आबादी वाले क्षेत्र’ से आप क्या समझते हैं?
- घनी आबादी वाला क्षेत्र
- ऐसी आबादी जो घनी न हो या कम घनी हो
- बंजर जमीन
- ऐसी जगह जहाँ मवेशी अधिक हों
E. जैसे गाढ़ी दोस्ती = पक्की मित्रता वैसे ही छिछली दोस्ती = ?
- गहरी मित्रता
- सतही मित्रता
- पक्की दुश्मनी
- बिना शर्त दोस्ती
उत्तर
A-3, B-3, C-1, D-2, E-2
गाढ़ा के अंग्रेजी शब्द
- Concentrated
- Dense
- Thick
ये Posts भी पढ़ें
Mushkil ka Vilom Shabd | मुश्किल का विलोम शब्द – ज्यादा मुश्किल नहीं !😀😀| 9 Words
उत्कृष्ट का विलोम शब्द इनमे से क्या है? | Utkrusht ka Vilom shabd | 15 Antonyms
निर्माण के 8 सुगम विलोम शब्द | Nirman ka Vilom Shabd | 8 Memorizable Antonyms
एकदम सहज है एक का विलोम शब्द | Ek ka Vilom Shabd | 5 Important Antonyms
Dayalu ka Vilom Shabd | दयालु के 10 विपरीत शब्द जानें | Dictionary भूल जाएंगे !
विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.