मुश्किल शब्द का अर्थ है ‘कठिन’ या ‘कठिनाई’ । इन्ही अर्थों से हम मुश्किल का विलोम शब्द [ mushkil ka vilom shabd ] ढूँढ़ निकालेंगे।
नीचे दो वाक्य बताये गए हैं जिनसे मुश्किल का अर्थ पता चल जाता है:
वहाँ हमारा सामना एक मुश्किल समस्या से हुआ। ( कठिन )
वहाँ हमारे सामने अचानक से एक मुश्किल आ खड़ी हुई। ( कठिनाई )
‘मुश्किल’ शब्द के कुछ समानार्थी
उपरोक्त अर्थों से हम यह समझ सकते हैं कि ‘मुश्किल’ के कुछ समानार्थी या नज़दीकी शब्द [ mushkil ka samanarthi shabd ] होंगे:
कठिन, दुष्कर, कष्टकर, दुरूह, दुर्गम, कठिनाई, संकट, समस्या, विपदा, मुसीबत, उलझन इत्यादि।
दारूण, भयंकर, भयानक इत्यादि शब्दों का अर्थ ‘मुश्किल’ तो नहीं है मगर हम ये कह सकते हैं कि ये ‘मुश्किल’ शब्द से बस थोड़ी दूरी पर हैं।
अब इन सारे शब्दों की सहायता से हमे ‘मुश्किल’ के विलोम शब्द [ mushkil ka vilom shabd ] निकालने हैं।
मुश्किल का विलोम शब्द [ Mushkil ka Vilom Shabd ]
क्रम संख्या | Sl. No. | शब्द | Shabd | विलोम शब्द | Vilom Shabd |
---|---|---|
1 | मुश्किल | सहज✅ |
2 | सहजता | |
3 | आसान | |
4 | आसानी | |
5 | सरल | |
6 | सुगम | |
7 | सुलभ | |
8 | समाधान | |
9 | उपाय |
आवश्यक टिप्पणी: ‘मुश्किल’ शब्द विशेषण और संज्ञा दोनों रूपों में प्रयोग हो सकता है। अतः पदानुसार इसके विलोम शब्द भी दोनों सूरतों में बताये जा सकते हैं। तो हम इसका विलोम शब्द संज्ञा के हिसाब से भी बता सकते हैं। जैसे: सुगमता, सुलभता, सरलता इत्यादि।
‘मुश्किल’ के विलोम शब्दों से वाक्य रचना
- आसान – इतने आसान काम के लिए तुम्हे इतने ज्यादा पैसे मिले?
- सहज – यदि तुम सहज भाव से अपने लक्ष्य के लिए काम करते रहे तो अवश्य ही सफलता मिलेगी।
- सहजता – उसने बताया कि पर्वत के दूसरी ओर सहजता से नहीं पहुंचा जा सकता।
- आसानी – वे लोग न्यायालय के बाहर समझौता कर आसानी से बच सकते थे।
- सरल – संतोष एक ऐसा सरल उपाय है जिससे वास्तविक सुख प्राप्त हो सकता है।
- सुगम – जीवन का हर रास्ता सुगम ही हो ऐसा ज़रूरी नहीं है।
- सुलभ – उनकी बाल-सुलभ लज्जा उनके नादान होने की गवाह है।
प्रश्नोत्तर
A. इस गद्यांश में छिपे ‘मुश्किल’ शब्द के पर्यायवाची तथा विलोम शब्द ढूंढ़े :
अस्पताल से बाहर निकलते ही उस पर इतनी विपदाएं टूट पड़ेंगी इसकी उसे बिल्कुल आशा नहीं थी। फिर भी विपरीत परिस्थितियों में उसने धैर्य रखा और एक के बाद एक समस्याओं का समाधान निकालता चला गया। दोस्तों, रिश्तेदारों सब ने साथ छोड़ दिया। कौन सा रिश्ता कितना गहरा था यह भी उसे पता चल गया। क्या यह रिश्तों का छिछलापन नहीं था कि इतनी दुष्कर समस्याओं में कोई उसे अपना नहीं दिखता था? पहले की बात और थी। दुर्गम से दुर्गम रास्तों में भी उसके कदम कभी नहीं डगमगाए थे। पर आज सारी कठिनाइयों ने एक साथ उस पर धावा बोल दिया था। जाए भी तो किसके पास। ऐसे में उसे मास्टर जी की याद आयी। वे ही तो कहते थे, ” कठिन से कठिन कार्य को साधने के लिए हिम्मत और मेहनत की ज़रुरत होती है। धैर्य से काम लेने पर हर मुसीबत रास्ता छोड़ कर भाग खड़ी होती है।
B. इन वाक्यों में रेखांकित शब्दों के पद बताइये:
- इस कार्य में एक नहीं कई कठिनाइयां हैं।
- एक कठिन समस्या आ गयी है।
- मैं आप को एक सरल रास्ता बताता हूँ।
- फिलहाल विपदा टल गयी है।
- दुर्गम रास्तों में उनके कार्य-शैली की सहजता देखते बनती है।
उत्तर
A. विपदाएं, समस्याओं, समाधान, दुष्कर, दुर्गम, कठिनाइयों, कठिन, मुसीबत
B.
- संज्ञा
- विशेषण
- विशेषण
- संज्ञा
- विशेषण, संज्ञा
इन्हे भी पढ़ें
विख्यात का विलोम शब्द कंठस्थ करें | Vikhyat ka Vilom Shabd [4 Easy Antonyms]
Ujjwal ka Vilom Shabd | उज्ज्वल का विलोम शब्द जानें | याद रखने के 4 तरीके
क्या आप ‘जागना’ का विलोम शब्द बता सकते हैं? | Jagna ka Vilom Shabd
Dusht ka Vilom Shabd | दुष्ट का विलोम शब्द इनमे से कौन सा है?
अपकार का विलोम शब्द- पूरी जानकारी | Apkar ka Vilom Shabd (7 Words)
Jivan ka Vilom Shabd Kya Hota Hai | आप ‘जीवन’के 9 विलोम शब्द बता सकते हैं?
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.