दोस्तों, गणपति महोत्सव आ रहा है। 2024 में इस उत्सव का शुभारम्भ 07 सितम्बर से हो रहा है। यह पावन पर्व गणेश चतुर्थी [Ganesh Chaturthi 2024] के दिन आरम्भ होगा।
[ गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ]
इस अवसर पर शब्दव्योम प्रस्तुत कर रहा है गणपति उत्सव से सम्बंधित 25 शब्दों का एक क्विज [ Ganpati Festival Word Quiz in Hindi ]
आशा है यह क्विज आप को पसंद आएगी।
तो आइये दोस्तों, सीधे चलते हैं क्विज की ओर।
गणपति उत्सव हिंदी शब्द क्विज [ Ganpati Festival Word Quiz in Hindi ]
A. निम्नलिखित में से कौन सा नाम गणेश जी के लिए प्रयुक्त होता है?
- मुरलीधर
- विश्वकर्मा
- विघ्नहर्ता
- नरसिंह
B. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ लड्डू होता है?
- मोदक
- मिठाई
- मलाई
- बेसन
C. इनमें से कौन सा शब्द ‘फूल’ का पर्यायवाची नहीं है?
- पुष्प
- कुसुम
- सुमन
- पयस्विनी
D. कौन सा शब्द ‘माला’ का पर्यायवाची नहीं है?
- हार
- कंठी
- माल्य
- गोलंबर
E. इनमें से कौन सा शब्द ‘त्यौहार’ का पर्यायवाची है?
- पर्व
- जमघट
- सभा
- आह्वान
F. ‘ढोल’ का समानार्थी शब्द कौन सा है?
- साज़
- नगाड़ा
- वाद्य
- बाजा
G. इनमे से ‘कृपा’ का विलोम शब्द कौन सा है?
- कोप
- दया
- अहंकार
- तैश
H. इनमे से कौन सा शब्द ‘मान्यता’ के बदले नहीं प्रयोग किया जा सकता ?
- विश्वास
- गोपनीयता
- धारणा
- स्वीकृति
I. इनमे से तीन शब्दों का अर्थ एक सा है। चौथे शब्द को चुनिए:
- सर्वशक्तिमान
- प्रभु
- पावक
- सृष्टिकर्ता
J. समृद्धि से मिलता-जुलता शब्द कौन सा है?
- ईर्ष्या
- रफ़्तार
- मज़बूत
- सम्पन्नता
K. ‘उपलक्ष’ शब्द का प्रयोग किस वाक्य में सही है?
- आदि मानव ने आग का उपलक्ष कर कई कार्यों के लिए उसका उपयोग किया।
- तुम किस उपलक्ष में काम करते हो?
- स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में पूरे शहर में पुष्प-वृष्टि कराइ गई।
- उपलक्ष पूरा होने की ख़ुशी में मैंने एक भोज का आयोजन किया।
L. भाद्रपद का अर्थ क्या है?
- भादो मास
- सलीकेदार
- भद्र
- शालीन
M. निम्नलिखित में से ‘तिथि’ का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
- जन्म
- साल
- उदय
- दिनांक
N. “समापन समारोह में मुख्य अतिथि विदेश से पधारे थे.” ‘समापन’ शब्द का विलोम क्या होता है?
- मध्यांतर
- उद्घाटन
- जीवन
- विद्यारम्भ
O. ‘कदली’ को बोल-चाल की भाषा में क्या कहा जाता है?
- अमरुद
- नाशपाती
- केला
- कटहल
P. इनमे से तीन शब्दों का अर्थ एक सा है। चौथे शब्द को चुनिए:
- हवन
- यज्ञ
- न्याय
- अनुष्ठान
Q. ‘प्रसाद’ शब्द का अर्थ इनमे से क्या नहीं है?
- दया
- भोजन
- कृपा
- अनुकम्पा
R. ‘पारम्परिक’ इनमे से कौन सा अर्थ इंगित करता है:
- जो पीढ़ियों से चला आ रहा हो
- भक्ति से परिपूर्ण
- परिवर्तनशील
- जो समय की परवाह न करता हो
S. “बहादुर जवान ने देशहित में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।“ इस वाक्य में ‘अर्पित’ शब्द किस अर्थ में प्रयोग किया गया है?
- न्यौछावर कर दिया
- संकलित कर दिया
- मोड़ दिया
- तोड़ दिया
T. महोत्सव शब्द का संधि विच्छेद कीजिये
- माह+उत्सव
- मह +उत्सव
- महा+उत्सव
- महो+उत्सव
U. “श्रद्धालुओं ने भगवान को प्रसाद चढ़ाया।” यहाँ ‘श्रद्धालु’ शब्द का अर्थ क्या है?
- तप करने वाले
- भक्तगण
- स्नेह-रिक्त
- पंडित
V. “सरकार के निर्देशानुसार त्यौहारों के समय प्रदुषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।” इस वाक्य में ‘प्रदुषण’ गलत वर्तनी है। सही वर्तनी क्या होगी?
- परदूषण
- प्रदूषण
- प्रदूशन
- प्रदूशण
W. ‘उत्तम’ का विलोम शब्द क्या है?
- धर्मात्मा
- काइयाँ
- दयावान
- अधम
X. ‘शुभ’ का विलोम शब्द क्या है?
- नाषुभ
- अशुभ
- अपशुभ
- अनाशुभ
Y. इनमे से ‘मिठाई’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
- गुड़
- मिष्ठान्न
- रसीला
- मिठास
Z. “प्रतिमा” शब्द का सही अर्थ क्या है?
- पूजा का स्थान
- देवता की मूर्ति
- शुभ अवसर
- धार्मिक अनुष्ठान
A1. “शुभारंभ” का क्या अर्थ है?
- कोई समस्या का समाधान
- यात्रा का समापन
- किसी कार्य की शुरुआत
- पूजा की विधि
B1. “विसर्जन” शब्द का सही अर्थ क्या है?
- आरती करना
- दीप जलाना
- मूर्ति का जल में प्रवाह
- भोजन का वितरण
उत्तर
- A-3,
- B-1,
- C-4,
- D-4,
- E-1,
- F-2,
- G-1,
- H-2,
- I-3,
- J-4,
- K-3,
- L-1,
- M-4,
- N-2,
- O-3,
- P-3,
- Q-2,
- R-1,
- S-1,
- T-3,
- U-2,
- V-2,
- W-4,
- X-2,
- Y-2
- Z-2
- A1- 3
- B1- 3
इन Tests को भी Solve करें
G20 2023 Word Quiz in Hindi | G20 2023 शब्द क्विज हिंदी में
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष शब्द टेस्ट | Swatantrata Diwas ke Awsar par Shabd Test in Hindi
पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10
Raksha Bandhan 2023 Quiz- Hindi Words | रक्षा बंधन 2023 शब्द क्विज [हिंदी में]
विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.