आकाश को हम बोलचाल की भाषा में आसमान कहते हैं।
साधारणतः आकाश से हम खगोलीय पिंडों के बीच जिस खालीपन का विस्तार है, उसे ही समझते हैं।
अकाश या अंतरिक्ष गहन शोध का विषय है। इस पर विभिन्न कालों में विभिन्न वैज्ञानिकों का अलग-अलग मत रहा है। कभी इसे ‘वैक्यूम’ [vacuum] यानि रिक्तता बताया गया है तो तो कभी ‘ईथर’ [ether] नाम के पदार्थ से भरा हुआ बताया गया है।
आकाश का विलोम शब्द [ Vilom of Akash ]
आकाश का विलोम शब्द है पाताल । एक और करीबी विलोम शब्द रसातल भी हो सकता है।
Featured image Canva पर बनाई गयी है।
आकाश शब्द-अर्थ एवं सम्पूर्ण जानकारी
यदि हम विज्ञान को छोड़ दें और सिर्फ साहित्य की बात करें तो आकाश वही नीले रंग का अनंत विस्तार है जो हमें सिर ऊपर उठाकर देखने पर दिखाई देता है।
आकाश और इसके पर्यायवाची कवियों और लेखकों के कितने प्रिय शब्द हैं, आपको निम्नलिखित उदाहरणों से ही पता चल जाएगा,
विस्तृत नभ का कोई कोना,
मेरा कभी न अपना होना
महदेवी वर्मा (मैं नीर भरी दुख की बदली)
या फिर किशोर कुमार द्वारा रचा एवं गाया गया ये गीत:
आ चल के तुझे मैं लेके चलूँ एक ऐसे गगन के तले
गीत: किशोर कुमार (फिल्म: दूर गगन की छाँव में )
जहाँ ग़म भी ना हो, आँसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले
आकाश के पर्यायवाची शब्द
आकाश के पर्यायवाची या समानार्थी शब्द हैं:
नभ,
व्योम,
गगन,
अम्बर,
आसमान,
फलक
आकाश के अंग्रेजी शब्द
Sky
Heavens
Welkin
कुछ प्रश्न
A. इनमें से कौन सा शब्द आकाश का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
- व्योम
- गगन
- धरा
- आसमान
B. इनमें से कौन सा शब्द आकाश का विलोम शब्द है?
- कुआं
- गुफा
- पाताल
- क्षितिज
C. ‘सातवां आसमान’ ‘ में ‘सातवां’ तथा ‘आसमान’ कौन से पद हैं?
- सर्वनाम, संज्ञा
- विशेषण, संज्ञा
- क्रिया, विशेषण
- सर्वनाम, क्रिया
उत्तर: A-3, B-3, C-2
आकाश के साथ प्रयुक्त होने वाले संज्ञा शब्द
- आकाशीय पिंड
- आकाशी रंग
- गगनचुम्बी इमारतें
- आकाश गंगा
ये भी पढ़ें
स्वतंत्र का विपरीतार्थक शब्द | Swatantra ka Vilom | 5+ Words
Dusht ka Vilom Shabd | दुष्ट का विलोम शब्द इनमे से कौन सा है?
अपकार का विलोम शब्द- पूरी जानकारी | Apkar ka Vilom Shabd (7 Words)
विख्यात का विलोम शब्द कंठस्थ करें | Vikhyat ka Vilom Shabd [ 3 Antonyms ]
गुरु का विलोम शब्द | Guru Vilom Shabd – जानें एवं कंठस्थ करें
FAQs
आकाश का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
आकाश के पर्यायवाची शब्द हैं: नभ, व्योम, गगन, अम्बर, आसमान, फलक, अंतरिक्ष, अनंत इत्यादि।
आकाश का बहुवचन क्या है?
आकाश का बहुवचन ‘आकाश‘ ही है। जैसे इस वाक्य को पढ़ें: अंतरिक्ष यात्री ने कहा, ” हमारा यान अभी ऐसे कई आकाश पार करेगा। “
आकाश से बड़ा कौन है?
महाभारत के एक प्रसंग में अज्ञातवास के समय यक्ष ने युधिष्ठिर से कई प्रश्न पूछे थे। उसमे से एक प्रश्न यह भी था। इसका उत्तर युधिष्ठिर ने दिया था कि आकाश से बड़ा पिता होता है।
उनका यह उत्तर बहुत ही तर्कसंगत है। जैसे सभी जीव-जंतु आकाश की छत्र-छाया तले जीवन यापन करते हैं, उसी तरह संतान भी पिता की छात्र-छाया में फलती-फूलती है।
जहां धरती और आसमान एक दूसरे से मिलते हुए नजर आते हैं उसे क्या कहते हैं?
जहां धरती और आसमान एक दूसरे से मिलते हुए नजर आते हैं उसे क्षितिज कहते हैं.
आकाश नाम का महत्व क्या है?
दार्शनिक सोच के अनुसार ‘आकाश’ शब्द का अभिप्राय होगा उदार। अर्थात वह जिसके विचार और दृष्टि विस्तृत या विशाल हों। हम यह भी कह सकते हैं कि ‘आकाश’ शब्द बड़ी सोच वाला, बड़ी पहुँच वाला, ऊँची दृष्टि रखने वाला या विशाल ह्रदय वाला, इनमे से किसी का भी संकेत करता है।
An Engineer by degree, R Chandra is an avid writer with over 200 posts under his belt, crafting content in both English and Hindi. His expertise spans across academia, vocabulary, self-improvement and humor. When not writing, you’ll find him brainstorming story outlines, catching up with old friends, or dreaming up new ways to earn online. He also dabbles in life automation, exploring innovative methods to streamline and enhance daily living.