[ Important for Exam ] Prachin ka Vilom Shabd | प्राचीन का विलोम शब्द – याद रखने के लिए लें पूरी जानकारी

आप छात्र हों, उभरते हुए लेखक या मँजे हुए रचनाकार, आप को शब्दों के ज्यादा से ज्यादा विकल्पों की तलाश रहती है। इसलिए किसी शब्द को जानने के बाद उसके आस-पास के विकल्पों को भी जानने की कोशिश अवश्य करें। इस पोस्ट में भी हमलोग प्राचीन का विलोम शब्द [ prachin ka vilom shabd ] ढूँढ़ने के साथ-साथ उसके नज़दीकी विपरीत शब्द भी तलाशेंगे।

कृपया पोस्ट को अपने मित्रों और ज़रूरतमंदों के साथ शेयर करें।

‘प्राचीन’ शब्द का अर्थ [ Prachin Shabd ka Arth ]

‘प्राचीन’ शब्द का अर्थ है पुराना या बीते हुए समय का। ‘प्राचीन’ शब्द के साथ प्रायः ‘काल’ लगाकर ‘प्राचीनकाल’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसका अर्थ ‘पुराना  समय’ होता है।  जैसे, “प्राचीन काल से ही मनुष्य एक सामाजिक प्राणी रहा है।

Prachin ka Vilom Shabd [ प्राचीन का विलोम शब्द ]

‘प्राचीन के विलोम’ शब्द इस प्रकार हैं:

  1. नवीन ✅
  2. अर्वाचीन
  3. नया
  4. नव
  5. नूतन
  6. आधुनिक
  7. अनछुआ
  8. ताज़ा
  9. नव्य
  10. अत्याधुनिक

✅का मतलब है सबसे सटीक विलोम शब्द 

‘रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतर’ विषय पर पढ़ाई करने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राचीन के विलोम शब्दों से वाक्य रचना 

  • नवीन – जब राम वन से लौटे तो उन्हें अयोध्या में एक नवीन आभा दिखाई पड़ी।
  • नया – राजा ने अपने दरबारी से कहा, “अगर कुछ भी नया घटित हो तो मुझे अवश्य सूचना दें।
  • नव नव-पल्ल्वों से सजा हुआ वृक्ष अपनी हरित आभा चारो ओर बिखेर रहा था।
  • नूतन – दुल्हन का मुख-मंडल एक नूतन आभा से सुशोभित था।
  • अनछुआ – भवन में आग लगने का समाचार तब तक एक अनछुआ पहलू था।
  • अर्वाचीन – इस कमजोर से दिखने वाले अर्वाचीन भवन की तुलना उस मजबूत इमारत से भला कहां की जा सकती थी।
  • आधुनिक आधुनिक उपकरणों में जैव उपकरण अभी युद्ध में प्रयोग नहीं किए जाते हैं।
  • ताज़ा – दूरदर्शन समाचार में सिर्फ ताज़ा खबरों को ही स्थान मिलता था
  • नव्य – पूरा घर नव्य पुष्पों की सुगंध से गमगमाया हुआ था। अत्याधुनिक – आज देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा अत्याधुनिक हथियारों को खरीदने में खर्च होता है।

सही वर्तनी [ Spelling ] जानना आवश्यक क्यों?

यहां जितने भी प्राचीन और उसके विलोम शब्दों की बात की गई है  उन सभी की सही वर्तनी को याद रखना आवश्यक है क्योंकि परीक्षा में उत्तर लिखते वक्त वर्तनी में गलतियों के होने की वजह से काफी अंक कट जाते हैं।  कई बार हम चंद्रबिंदु की जगह सिर्फ बिंदु लगा देते हैं या कभी-कभी छोटी ‘इ’ की जगह बड़ी ‘ई’ का प्रयोग कर देते हैं। इन सभी बातों से परीक्षक के आँकलन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्नोत्तर MCQ [ अपठित गद्यांश ]

नीचे एक अपठित गद्यांश उद्धृत किया गया है।  इसको ध्यान से पढ़ें एवं गद्यांश के नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें:

हमारे देश में जितने भी प्राचीन स्मारक हैं क्या सही मायने में उनका रख-रखाव हो रहा है? इनको देखने के लिए संसार भर से बड़ी तादाद में सैलानी भारत-भ्रमण के लिए आते हैं। विभिन्न धर्मों एवं परम्पराओं के इन पुरातन काल के स्मारकों से आधुनिक भारत की ‘अनेकता में एकता’ की छवि व्यापक होती है। इसके अतिरिक्त, विदेशी मुद्रा की कमाई भी होती है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर इन स्मारकों की दशा को सुधारने की पुरजोर कोशिश होनी चाहिए। इनके संरक्षण में इस मद में धनराशि की स्वीकृति, प्रदूषण के दुष्प्रभाव से सुरक्षा, जनता की जागरूकता को बढ़ावा देना इत्यादि प्रमुख हैं।

  1. गद्यांश में किन दो शब्दों का अर्थ ‘पुराना’ होता है?
  2. गद्यांश में किस शब्द का अर्थ ‘ नए ज़माने का’ होता है?
  3. भारत की किस छवि की बात की गयी है?
  4. गद्यांश में किस शब्द का अर्थ ‘ पूरी ताक़त से’ होता है?
  5. “सैलानी” का अर्थ क्या है? (a ) जोकर (b ) पिता (c ) पर्यटक (d ) खिलाड़ी

उत्तर

  1. प्राचीन, पुरातन
  2. आधुनिक
  3. अनेकता में एकता’ की छवि
  4. पुरजोर
  5. (c ) पर्यटक

Useful Links

अपकार का विलोम शब्द- पूरी जानकारी | Apkar ka Vilom Shabd (7 Words)

स्वतंत्र का विपरीतार्थक शब्द | Swatantra ka Vilom | 5+ Words

चिंतित का विलोम शब्द याद करें | Chintit ka Vilom Shabd | Learn 5+ Words Quickly

क्रूर का विलोम शब्द [ Krur ka Vilom Shabd ] क्या है? इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? | 10 Antonyms

Total shares
0Shares

Leave a Comment