पदबंध Class 10 MCQ | Padbandh Worksheets [ With Answers ] and Online Tests

यह पोस्ट पदबंध Class 10 MCQ विषय पर इस तरह से लिखा गया है कि क्लास 10 के विद्यार्थी Hindi B पेपर की Board परीक्षा में आने वाले ‘पदबंध’ [ Padbandh ] पाठ की तैयारी पूर्ण रूप से कर सकें, उन्हें और कहीं भटकना न पड़े।

Hindi B पेपर में पाँच पदबंध MCQ [ बहुविकल्पीय प्रश्न ] दिए जाते हैं जिनमें से चार का उत्तर देना होता है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद छात्र पदबंधों के बारे में किसी दुविधा में नहीं रहेंगे। वे सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे पाएंगे।

पदबंधों की पढ़ाई शुरू करने से पहले  हम शब्द, पद तथा वाक्य के बारे में अपनी पुरानी जानकारी को थोड़ा सा दोहरा लेंगे तो अच्छा होगा। तो आइये आरम्भ करते हैं ‘शब्द’ से।

अनुक्रमणिका

शब्द क्या है? शब्द कैसे बनते हैं?

वर्णों या अक्षरों  के सार्थक मेल से बने हुए समूह को शब्द कहते हैं। वैसे देखा जाए तो अर्थ के आधार पर शब्दों  के बताए गए भेद में निरर्थक शब्द भी आते हैं पर महत्व तो सिर्फ सार्थक शब्दों का ही है।

उदाहरण के लिए ‘पानी एक शब्द है। क्या आपको पता है इस शब्द में कौन से स्वर और व्यंजन हैं? वर्ण-विच्छेद से हमें यह पता लगता है कि इसमें कौन-कौन से स्वर और व्यंजन हैं।

‘पानी’ का वर्ण-विच्छेद इस प्रकार है:

पानी =प् +आ + न् +ी

अर्थात इन चार वर्णों के मेल से ‘पानी’ शब्द बना है।

वाक्य कैसे बनते हैं?

[ यह जानने से यह भी पता चलेगा कि शब्द और पद में क्या अंतर है। ]

हम जानते ही हैं कि शब्दों के सार्थक मेल से वाक्य बनते हैं। शब्द और पद में यही अंतर है कि शब्द एक स्वतंत्र इकाई है, उसका कुछ अर्थ होता है पर वही शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होते हैं तो उन्हें पद कहा जाता है।

एक वाक्य में शब्दों की अपनी-अपनी भूमिका होती है और वहां वे पद कहलाते हैं।

जैसे इस वाक्य को देखिए:

हम कोलकाता जाएंगे।

इसमें ‘हम’ शब्द सर्वनाम पद है। इसी तरह ‘कोलकाता’ शब्द एक संज्ञा पद है तथा ‘जाएंगे’ एक क्रिया पद है।  

इतना जानने के बाद अब हम अपने मुख्य विषय यानि ‘पदबंध’ पर चर्चा आरम्भ करते हैं।

पदबंध क्या है?

कोई शब्द-समूह या वाक्यांश यदि एक पद की भूमिका निभाएं तो उसे पदबंध कहते हैं। जैसे निम्नलिखित वाक्य को देखिए:

फोटोग्राफर ने यह बहुरंगी दिखने वाला चित्र बड़ी खूबी के साथ खींचा है।

इस वाक्य में “बहुरंगी दिखने वाला चित्र” वाक्यांश क्या भूमिका निभा रहा है? आप बता सकते हैं?

यह पूरा वाक्य-समूह एक चित्र के बारे में बता रहा है जो कि एक संज्ञा है। इसलिए इस पूरे वाक्यांश को संज्ञा-पदबंध कहा जा सकता है।

वहीँ यदि आप सिर्फ “बहुरंगी दिखने वाला” वाक्यांश पर विचार करें तो यह एक विशेषण की भूमिका निभाता हुआ दिख रहा है क्योंकि यहाँ यह ‘चित्र’ शब्द की विशेषता बता रहा है।।  इसलिए यह एक विशेषण-पदबंध है।

ठीक इसी तरह सर्वनाम-पदबंध, विशेषण-पदबंध, क्रिया-पदबंध तथा क्रिया-विशेषण-पदबंध भी होते हैं।

sangya padbandh | संज्ञा पदबंध
संज्ञा पदबंध

पदबंध Class 10 MCQ [ With Answers ]

निम्नलिखित वाक्यों में मोटे अक्षरों में लिखे पदबंधों का प्रकार बताइये:

  1. सुवासित पवन पुरानी यादें लिए चली आयी। …………………….
  2. सुन्दर खिले हुए फूलों को देखने का मज़ा ही अलग है। ……………………
  3. वो सारे लोग काफी धीरे-धीरे चल रहे थे। ………………………
  4. औसत दर्जे के खिलाड़ियों के लिए यहाँ कोई मौका नहीं। ………………………
  5. बेचारा गरीब एक ही काम लगातार करता चला आ रहा है। ………………. , ………….
  6. बारिश बहुत देर तक होती रही। …………………………….
  7. वह जिसने सबकी मदद की थी, आज एक ओर अकेला था और पूरी दुनिया उसके विरुद्ध खड़ी थी। …………………………..
  8. मेहनत से भागने वाले लोगों को मैं पसंद नहीं करता। ………………………………….
  9. तुम, जो कुछ और थे, अब कुछ और हो। ………………………………
  10. खेतों में पकती हुई बालियाँ रंग बदल रही थीं। ………………………….

 उत्तर          

  1. क्रिया पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध
  3. क्रिया-विशेषण पदबंध
  4. विशेषण पदबंध
  5. संज्ञा पदबंध, क्रिया पदबंध
  6. अव्यय पदबंध या क्रिया विशेषण पदबंध
  7. सर्वनाम पदबंध
  8. विशेषण पदबंध
  9. सर्वनाम पदबंध
  10. विशेषण पदबंध

               

पदबंध Class 10 Worksheets [ Answers Included ]

नीचे कक्षा 10 के लिए कुछ पदबंध Worksheets दिए गए हैं। ये पदबंध वर्कशीट्स (class 10) बिलकुल उसी तरह के उदाहरण सहित संकलित किये गए हैं जैसे प्रश्न क्लास 10 Board की Hindi B परीक्षा में आते हैं। इनमे बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं तथा उत्तर भी संलग्न है।

पदबंध Worksheet – 1

नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे अक्षरों में इंगित किये गए शब्द-समूहोँ को पहचान कर पदबंधों के सही नाम चुनिए। कृपया ध्यान दीजिये कि कुछ वाक्यों में एक से अधिक पदबंध चिन्हित किये गए हैं।

Questions

A. पीले रंग और काले धब्बों वाली तितली एक डाल से दूसरी डाल पर जा बैठी

  1. संज्ञा पदबंध, क्रिया पदबंध
  2. विशेषण पदबंध, संज्ञा पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध, सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध, संज्ञा पदबंध

B. तीखे नैन-नक़्शों वाली वह लड़की तुरंत ही पहचान में आ गई।

  1. क्रिया-विशेषण पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

C. वह जो कोई भी था बहुत चालाक था।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

D. छोटी बच्ची उमंग में तेज क़दमों से चली जा रही थी।

  1. क्रिया-विशेषण पदबंध, विशेषण पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध, क्रिया-विशेषण पदबंध
  3. विशेषण पदबंध, क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध, विशेषण पदबंध

E. पहाड़ पर रहने वाले सारे लोग इस बात से भाव-विह्वल थे कि भगवान उन्हें दर्शन देंगे।

  1. क्रिया-विशेषण पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

Answers

A-1, B-2, C-4, D-2, E-4

पदबंध Worksheet – 2

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांशों को पदबंधों के सही नाम दीजिये।

Questions

A. पहले दृश्य में नाटक के सभी किरदार चुप रहते हैं।

  1. क्रिया पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

B. सारे बहादुर लड़ाके एक साथ जंग के मैदान में कूद पड़े

  1. क्रिया पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

C. बाबूजी ने अपनी निर्मल और मधुर वाणी से सबका दिल जीत लिया था।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

D. इस सनसनीखेज खुलासे से पूरा शहर हिल गया था।

  1. क्रिया-विशेषण पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

E. उनमें से कुछ ठहर गए।

  1. क्रिया-विशेषण पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

Answers

A-4, B-1, C-2, D-2, E-3

पदबंध Worksheet – 3

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांशों के लिए सही पदबंध चुनिए।

Questions

A. जब टीम का मनोबल चरम पर था तब उसने दनादन चार गोल दागे।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

B. माँ तो बच्चों के लिए ईश्वर स्वरूप होती है परंतु उनके जीवन में क्या पिता का योगदान कम होता है?

  1. क्रिया पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

C. एक केंद्रीय बिंदु से प्रस्फुटित होती हुई नदी की धाराएं अत्यंत मनमोहक दिख रही थीं।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

D. आज कार्यवाहक संचार मंत्री बताएंगे कि भविष्य की योजना क्या है।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया-विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

E. किसी से नहीं डरनेवाले वे हमेशा एक महान गुरिल्ला-युद्ध की टुकड़ी के रूप में याद किये जाएंगे।

  1. सर्वनाम पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. क्रिया-विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

Answers

A-1, B-2, C-3, D-1, E-1

पदबंध Worksheet – 4

सही उत्तर चुनिए:

Questions

A. मुरझाये हुए फूलों को सींचने से वे वापस थोड़े ही खिल जाएंगे !

इस वाक्य में विशेषण पदबंध है –

  1. मुरझाये हुए
  2. फूलों को
  3. थोड़े ही
  4. खिल जाएंगे

B. शांति से पढ़ाई जारी रखो, तुम अच्छे अंक प्राप्त करोगे।

इस वाक्य में क्रिया पदबंध है/हैं –

  1. जारी रखो
  2. प्राप्त करोगे
  3. दोनो 1,2
  4. शांति से

C. कल-कल बहते झरने ने उनींदी तलहटी से कुछ कहा।

इस वाक्य में क्रिया पदबंध है/हैं –

  1. कल-कल
  2. उनींदी
  3. दोनो 1,2
  4. कुछ कहा

D. उस्ताद अपने पत्ते अंत में दिखाते हैं।

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांश के लिए सही पदबंध चुनिए।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया-विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

E. जो  पटना से दिल्ली जाती है उस ट्रेन के आने से पहले मैं पहुँच जाऊँगा।

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांश के लिए सही पदबंध चुनिए।

  1. सर्वनाम पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. क्रिया-विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

Answers

A-1, B-3, C-4, D-2, E-1

पदबंध Worksheet – 5

सही उत्तर चुनिए:

Questions

A. रमेश का परीक्षा-फल सर्वोत्तम से भी बढ़िया निकला।

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांश के लिए सही पदबंध चुनिए।

  1. सर्वनाम पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. क्रिया-विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

B. इनमे से कौन सा/से कथन सही है/ हैं:

(क) साधारणतया पदबंध की पहचान मुख्य पद से होती है।

(ख )  पदबंध एक वाक्यांश होता है।

(ग) एक संज्ञा पदबंध के बाद एक सर्वनाम पदबंध का आना सुनिश्चित होता है।

(घ ) क्रिया विशेषण पदबंध क्रिया, विशेषण या क्रिया-विशेषण की विशेषता बताते हैं।

  1. सिर्फ (क)
  2. (क), (ख ) और (ग )
  3. (क) और (ख )
  4. (क), (ख ) और (घ)

C. जली-भुनी नर्स ने सीधे जाकर डॉक्टर से शिकायत कर दिया।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

D. कठिनाइयों से भरा उनका बचपन कभी भी उन्हें सत्य के मार्ग से भटका नहीं पाया।

मोटे अक्षरों में दिखाए गए वाक्यांश के लिए सही पदबंध चुनिए।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया-विशेषण पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

E. गुरूजी के जोशीले भाषण को सुन कर वीरों की बाहें फड़फड़ा उठीं और उन्होंने तत्काल शत्रु पर आक्रमण कर दिया।

इस वाक्य में क्रिया पदबंध है/हैं –

  1. फड़फड़ा उठीं
  2. आक्रमण कर दिया
  3. दोनो 1,2
  4. गुरूजी के जोशीले भाषण

Answers

A-3, B-4, C-2, D-4, E-3

FAQs


संज्ञा पदबंध का उदाहरण कौन सा है?

लकुटिया वाले बाबा का कहना है कि सुख के लिए सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान चाहिए।
इसमें ‘लकुटिया वाले बाबा’ वाक्यांश संज्ञा पदबंध है क्योंकि इसमें शीर्ष पद ‘बाबा’ संज्ञा है।

सुबह से शाम तक कौन सा पदबंध है?

सुबह से शाम तक अव्यय या क्रिया विशेषण पदबंध है।
अधिकांशतः अव्यय पदबंधों को क्रिया विशेषण पदबंध भी कहा जाता है। ये क्रिया की विशेषता बताते हैं तथा इनका रूप वचन, लिंग इत्यादि से प्रभावित नहीं होता है। जैसे इस वाक्य में ‘सुबह से शाम तक’ पदबंध ‘बैठा रहा’ क्रिया की विशेषता बता रहा है। 
यह पदबंध क्यों अविकारी है, यह इनके ‘स्त्रीलिंग’ और ‘बहुवचन’ में प्रयोग से साफ़ हो जाता है।
वह सुबह से शाम तक बैठी रही। ( स्त्रीलिंग प्रयोग )
वो सुबह से शाम तक बैठे रहे। ( बहुवचन प्रयोग )
इन दोनों रूपों में भी ‘सुबह से शाम तक’ पदबंध में कोई अंतर नहीं आया।

भारत के प्रधानमंत्री कौन सा पदबंध है?

‘भारत के प्रधानमंत्री‘ पदबंध एक व्यक्ति के बारे में इंगित कर रहा है। अतः यह एक ‘संज्ञा’ पदबंध‘ है।

धीरे धीरे कौन सा पदबंध है?

हम सर्वप्रथम ‘धीरे-धीरे‘ पदबंध का वाक्य में प्रयोग देखते हैं।
वह धीरे-धीरे चलता चला गया। 
यहाँ ‘धीरे-धीरे’ पदबंध ‘ चलता चला गया ‘ क्रिया की विशेषता बताता है। इसलिए यह एक क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण है।

रात को पहरा देने वाला कौन सा पदबंध है?

यह इस पर निर्भर करता है कि वाक्य में इस पदबंध का प्रयोग किस प्रकार से किया गया है।
जैसे निम्नलिखित वाक्य को देखिए:
रात को पहरा देने वाला व्यक्ति छुट्टी पर गया है।
इसमें ‘रात को पहरा देने वाला‘ पदबंध ‘विशेषण पदबंध‘ है क्योंकि यह पदबंध ‘व्यक्ति’ संज्ञा की विशेषता बता रहा है।
यदि हम ‘रात को पहरा देने वाला व्यक्ति‘ पदबंध के बारे में बात करते हैं तो यह संज्ञा पदबंध है क्योंकि इसमें मुख्य पद ‘व्यक्ति’ होगा।

क्रिया विशेषण पदबंध क्या होता है?

उन वाक्यांशों को क्रिया-विशेषण पदबंध कहते हैं जो क्रिया की विशेषता बताते हैं।  कभी-कभी वाक्य में इनका प्रयोग विशेषण और क्रिया-विशेषण की विशेषता बताने के लिए भी होता है।
जैसे क्रिया विशेषण पदबंध के उदाहरण नीचे दिए गए हैं::
 सभा से देव और दानव सभी धीरे-धीरे प्रस्थान कर गए । ( ‘प्रस्थान कर गए’ क्रिया की विशेषता )
 गाड़ी अत्यंत ही तेज गति से आ पहुंची ( ‘तेज गति से ‘ क्रिया-विशेषण की विशेषता )
 कुछ कम पके हुए केले भी डाल से लटके हुए थे (‘पके हुए’ विशेषण की विशेषता)

सर्वनाम पदबंध कैसे पहचाने?

पहचानने के लिए दिए गए पदबंध को ध्यान से देखकर उसमें से मुख्य पद ढूँढ़िये।  यदि मुख्य पद सर्वनाम है तो वह पूरा पदबंध सर्वनाम पदबंध होगा। उदाहरण के लिए निम्नलिखित वाक्य को देखिये :
कभी न हारने वाले तुम उसे दिन कैसे हार गए?
‘कभी न हारने वाले तुम’ पदबंध में  ‘तुम’ ही मुख्य पद है क्योंकि वाक्य का अर्थ है ‘ तुम उसे दिन कैसे हार गए?’
‘तुम’ एक सर्वनाम शब्द है, इसलिए ‘कभी न हारने वाले तुम’ पदबंध सर्वनाम पदबंध है।

सर्वनाम पदबंध का कौन सा उदाहरण है?

सर्वनाम पदबंध के उदाहरण:
जोश में आ कर उसने एक और गलती कर डाली।
पूरी टीम से अलग वो एक के बाद एक कारनामे करता रहा।
जोकर माना जाने वाला मैं उस घटना के बाद गंभीरता से लिया जाने लगा।

इधर उधर कौन सा पदबंध है?

इस वाक्य को देखिये:
सारी भीड़ थोड़ी ही देर में इधर-उधर बिखर गयी।
यहाँ ‘बिखर गयी’ क्रिया पदबंध है।
‘इधर-उधर’ शब्द-समूह इस क्रिया पदबंध की विशेषता बता रहा है। इसलिए ‘इधर-उधर’ क्रिया विशेषण पदबंध है।

सेवाकाल में कौन सा पदबंध है?

हम एक वाक्य के उदाहरण से इसे हल करेंगे।
“शास्त्री जी का पूरा सेवा काल जनता की  समस्यायें सुलझाते बीता।”
‘सेवा काल’ पदबंध समय की एक अवधि के बारे में इंगित करता है जो एक संज्ञा है। अतः यह वाक्यांश एक संज्ञा पदबंध है।

बंगले के पीछे में कौन सा पदबंध है?

उदाहरण वाक्य:
वो लोग बंगले के पीछे रहते थे।
इसमें ‘बंगले के पीछे ‘ वाक्यांश ‘रहते थे’ क्रिया की विशेषता बताता है। इसलिए यह क्रिया-विशेषण या अव्यय पदबंध है।

जाता रहता था किस पदबंध का उदाहरण है?

क्रिया पदबंध

वह घायल शेर की तरह दहाड़ता गया में कौन सा पदबंध है?

यह प्रश्न सटीक तरह से प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसलिए मान लेते हैं कि घायल शेर पदबंध को पहचानने की बात कही गयी है। यह एक संज्ञा पदबंध है क्योंकि इसमें मुख्य पद ‘शेर’ है जो कि एक संज्ञा शब्द है।
यदि ‘दहाड़ता गया‘ का पदबंध पूछा जाता तो उत्तर ‘क्रिया पदबंध‘ होता।

Padbandh Class 10 MCQ Online Test

पदबंध Test Series -1

Padbandh Class 10 MCQ Online Test

Questions from Padbandh chapter

1 / 5

पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँट कर एक दूसरे से दूर हो चुका है।

इस वाक्य में प्रयोग किये गए वाक्यांश 'पूरा संसार' तथा 'एक दूसरे से' क्रमशः ................ , ................... हैं।

2 / 5

सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था।

उपरोक्त वाक्य में मोटे अक्षरों में इंगित किया गया शब्द-समूह कौन सा पदबंध है?

3 / 5

पुलिस कमिश्नर का नोटिस निकल चुका था कि अमुक-अमुक धारा के अनुसार कोई सभा नहीं हो सकती।

(a) पुलिस कमिश्नर का (b) निकल चुका था (c) अमुक-अमुक धारा के अनुसार (d) हो सकती

उपरोक्त वाक्य में क्रिया पदबंध है/हैँ -

4 / 5

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए:
मोन्यूमेंट के नीचे जहां शाम को सभा होने वाली थी उस जगह को तो भोर में छ: बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था।

 

5 / 5

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए:

भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता

Your score is

The average score is 70%

0%

‘पदबंध’ विषय पर और भी quizzes आती रहेंगी। इसलिए हिंदी बी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए इस पेज को visit करते रहें।

पदबंध Test Series -2

पदबंध Test Series -2

1 / 5

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए:

जिनको सफलता मिलती वह खुशी में ठाकुर जी पर रुपए, जेवर, अनाज चढ़ाते।

2 / 5

जैसे-जैसे गांव बसता गया और आबादी बढ़ती गई मंदिर के कलेवर में भी विस्तार होता गया

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए ।

3 / 5

वह छोटा सा पिछड़ा गांव था परंतु तालाब हमारी मंडी के तालाब जितना ही बड़ा था।

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए

4 / 5

इन दोनों को दो तरह की घरेलू परंपराएं मिलीं।

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए

5 / 5

हमारी देसी रियासत में भी अँगरेज़ की ही चलती थी।

मोटे अक्षरों में लिखे वाक्यांश को सही पदबंध का नाम दीजिए

Your score is

The average score is 69%

0%

पदबंध Test Series -3

पदबंध Test Series -3

1 / 5

मोटे अक्षरों वाला वाक्य-समूह कौन सा पदबंध है?
उत्तर की ओर से लड़ रही फौजों ने उन्हें पूरी ताक़त से खदेड़ दिया।

2 / 5

मोटे अक्षरों वाला वाक्य-समूह कौन सा पदबंध है?
आकाश में उड़ रहे लड़ाकू विमान बता रहे थे कि युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ था।

3 / 5

मोटे अक्षरों वाला वाक्य-समूह कौन सा पदबंध है?
सम्राट अशोक ने जनता की भलाई के लिए कई परोपकारी कदम उठाये।

4 / 5

मोटे अक्षरों वाला वाक्य-समूह कौन सा पदबंध है?

उन्होंने सारे प्रयत्नों को जनहित में समर्पित कर दिया था

5 / 5

मोटे अक्षरों वाला वाक्य-समूह कौन सा पदबंध है?

और दिनों की तरह वो भी एक बेकार दिन ही साबित हुआ।

Your score is

The average score is 76%

0%

Class 10 Hindi Course B Question Papers में पूछे गए प्रश्न [ उत्तर सहित ]

1. शब्द कब तक शब्द ही रहता है पद नहीं कहलाता? शब्द तथा पद के एक-एक उदाहरण दीजिए। (2019)

उत्तर:

शब्द का प्रयोग जब तक वाक्य में नहीं होता तब तक वह एक स्वतंत्र इकाई रहता है। जैसे: ‘परिवार’ एक शब्द है। परन्तु उसी शब्द को जब वाक्य में उपयोग किया जाता है तो वह पद बन जाता है।
जैसे : “उनका परिवार पिछले कुछ दिनों में बड़ी मुश्किलों से गुजरा है।”
उपरोक्त वाक्य में ‘परिवार’ शब्द एक संज्ञा है तथा इसका लिंग ‘पुल्लिंग’ है और वचन ‘एकवचन’ है। इस तरह ‘परिवार’ शब्द वाक्य में प्रयोग होने के बाद एक पद बन चुका है और वाक्य में उसकी अपनी भूमिका है।

2. ‘ रेमन आ गई है।’ वाक्य में ‘गई’ शब्द है अथवा पद? कारण सहित स्पष्ट कीजिए . (2020)

उत्तर: ‘गई’ पद है क्योंकि ये शब्द एक वाक्य में प्रयोग हुआ है। वाक्य में इसकी भूमिका एक क्रिया पद की है।

3. ‘हरिहर अपने हिस्से की जमीन ठाकुर जी के नाम लिख दें’   रेखांकित का पदबंध भेद है – (2024)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया विशेषण पदबंध

उत्तर: 1. संज्ञा पदबंध

4. ‘लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दो वर्गों में बँटने लगे थे‘ – रेखांकित का पदबंध है : (2024)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया विशेषण पदबंध

उत्तर: 2. क्रिया पदबंध

5. ‘महंत जी लड़ाकू, चालक और दबंग प्रकृति के आदमी हैं। ‘ – रेखांकित का पदबंध है : (2024)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. विशेषण पदबंध

उत्तर: 4. विशेषण पदबंध

6. उनके जाल में फँसी चिड़िया पकड़ से बाहर हो गई थी’ . रेखांकित का पदबंध भेद है: (2024)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

उत्तर: 1. संज्ञा पदबंध

7. निम्नलिखित में क्रिया विशेषण पदबंध का उदाहरण छांट कर लिखिए: (2024)

  1. अपनी योजना को कार्य रूप में परिणत करने के लिए वह अब तो जी जान से जुट गए
  2. अपनी योजना को कार्य रूप में परिणत करने के लिए वह अब तो जी जान से जुट गए ।
  3. अपनी योजना को कार्य रूप में परिणत करने के लिए वह अब तो जी जान से जुट गए
  4. अपनी योजना को कार्य रूप में परिणत करने के लिए वह अब तो जी जान से जुट गए ।

उत्तर: 2. अपनी योजना को कार्य रूप में परिणत करने के लिए वह अब तो जी जान से जुट गए ।

8.सही विकल्प चुनें: ‘तताँरा बेहद शांत सभ्य और भोला युवक था।’ रेखांकित पदबंध का भेद है- (2023)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रियापद बंद

उत्तर: 3. विशेषण पदबंध

9.सही विकल्प चुनें: ‘प्रत्येक दिन डर बढ़ता चला जाता‘ – रेखांकित का पदबंध  है- (2023)

  1. क्रिया पदबंध
  2. क्रिया-विशेषण पदबंध
  3. संज्ञा पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

उत्तर: 1. क्रिया पदबंध

10. ‘लेकिन जब भी खेलते तो एक दूसरे की बात खूब अच्छी तरह समझ लेते।’ – इस वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध छाँट कर लिखिए। (2023)

  1. जब वे खेलते
  2. एक दूसरे की बात
  3. खूब अच्छी तरह
  4. समझ लेते

उत्तर: 3.खूब अच्छी तरह

11. क्रिया पदबंध छाँट कर लिखिए: (2023)

  1. भर्ती हो जा रे रंगरूट
  2. मैं पहला लड़का था जो स्कूल जाने लगा था।
  3. मुझे नई पुस्तकें मिलती। 
  4. एक रुपया भी हमारे लिए बड़ी रकम थी।

उत्तर: 1. भर्ती हो जा रे रंगरूट

12. एक से एक खूंखार लोग ठाकुरबारी  में आ गए थे – रेखांकित पदबंध का भेद है (2023)

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया विशेषण पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

उत्तर: 1. संज्ञा पदबंध

Useful Links

To download question papers, model answers etc.from CBSE website, Click here: Download CBSE Question Papers

पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10

विलोम शब्द टेस्ट | Vilom Shabd Test | विपरीतार्थक शब्द | Opposite Words

[ Important ] List of 20 Vilom Shabd in Hindi – For Class 9 and 10 CBSE

Total shares
0Shares

Leave a Comment