गुफा का पर्यायवाची शब्द | Gufa ka Paryayvachi Shabd | 8 Word

यहाँ गुफा का पर्यायवाची शब्द | Gufa ka Paryayvachi Shabd विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी है तथा इसके कई पर्यायवाची शब्द आप को बताये गए हैं।
अभ्यास के लिए ‘गुफा’ के पर्यायवाची शब्दों से वाक्य रचना भी की गयी है।

गुफा की परिभाषा है संभवतः एक ऐसी एकांत, प्रकाशहीन जगह या शिलाओं से घिरा हुआ एक निवास स्थान जहाँ प्रवेश का मार्ग संकुचित हो या पूरी तरह से खुला हुआ न हो.

गुफा शब्द का वाक्य प्रयोग

  • राजा बलि को गुफा में प्रवेश किये हुए एक महीना हो गया था.
  • गुफा आगे जा कर ज्यादा संकरी हो गयी थी.
  • अजंता-एल्लोरा की गुफा पर्यटकों की प्रिय है.

गुफा का पर्यायवाची शब्द [ Gufa ka Paryayvachi Shabd ]

नीचे गुफा के पर्यायवाची शब्द [ Gufa ka Paryayvachi Shabd ] बताये गए हैं:

  1. कंदरा
  2. गुहा
  3. गह्वर या गहवर
  4. खोह
  5. सुरंग
  6. दरी
  7. विवर
  8. मांद

‘गुफा’ शब्द से सम्बंधित बालि और सुग्रीव की कथा

जब एक मायावी दानव ने किष्किंधा के राजा बालि को युद्ध के लिए ललकारा तो अद्भुत वीरता के स्वामी बालि उससे लड़ने के लिए आतुर हो उठे। वे तुरंत अपने महल के द्वार से बाहर निकलने को हुए।

पर सुग्रीव ने उनकी रक्षा हेतु स्वयं को ले चलने के लिए कहा। बाली सहमत हो गए और दोनों भाई महल के द्वार से बाहर निकले। पर दोनों के बाहर निकलते ही मायावी असुर बुरी तरह से भयभीत हो उठा और दौड़ते हुए जा कर एक गुफा में घुस गया।

सुग्रीव के मना करने पर भी बालि कंदरा में प्रवेश कर गए। जाते-जाते उन्होंने सुग्रीव को द्वार पर पहरा देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, ” जब तक मैं वापस न आ जाऊं, तुम द्वार पर पहरा देते रहना। ”

जब एक वर्ष बीत गया तो एक दिन सुग्रीव ने गुफा के अंदर से रक्त की एक धारा  बहती हुई देखी. साथ ही करुण क्रंदन की आवाजें भी आ रहीं थीं। यह सोच कर कि मायावी असुर ने उनके अग्रज को मार डाला, वे प्रवेश द्वार को एक भारी पत्थर से बंद कर दुखी मन से वापस किष्किंधा लौट गए।

पर बड़े भाई बालि मरे नहीं थे। वापस आ कर उन्होंने सुग्रीव का घोर अपमान किया। वे सुग्रीव के प्राणों तक के शत्रु बन गए और इस कारण सुग्रीव को जंगल में छिप कर रहना पड़ा। 

बालि-सुग्रीव की कथा देखें:

FAQs

कंदरा किसका पर्यायवाची शब्द है?

कंदरा ‘गुफा’ का ही एक पर्यायवाची शब्द है।
इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं:
1. गह्वर
2. मांद
3. गुहा
4.खोह
5. सुरंग
6. विवर

गुफा की परिभाषा क्या है?

गुफा एक प्रकाशविहीन, संभवतः एकांत, छिपी हुई जगह होती है जो किसी जीव का निवास हो सकती है और जिसमे प्रवेश और चलने का मार्ग संकुचित एवं दुर्गम होता है।

गुफा को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?

1. Cave
2. Hollow
3. Cavity
4. Dugout


घोंसला का पर्यायवाची शब्द क्या है?

1. नीड़
2. कुशालय
3. खोंता

गुफा को Sanskrit में क्या कहते हैं?

गुफा को संस्कृत में गुहा कहते हैं।

ये भी पढ़ें

पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10

राजा का पर्यायवाची शब्द | Raja ka Paryayvachi Shabd in Hindi | 10+ Words

समुद्र का पर्यायवाची क्या है ? | Samudra ka Paryayvachi Kya Hai? | 10+ शब्द, एक जादुई Trick

आनंद का पर्यायवाची शब्द | Aanand ka Paryayvachi Shabd

[Answered] अतिथि का पर्यायवाची शब्द | Atithi ka Paryayvachi Shabd

धन का पर्यायवाची शब्द याद कर लें | Dhan ka Paryayvachi Shabd

Bhavan ka Paryayvachi Shabd (15+)| भवन का पर्यायवाची शब्द

कली का पर्यायवाची शब्द | Kali ka Paryayvachi Shabd

अम्बु का पर्यायवाची शब्द | Ambu ka Paryayvachi Shabd (10 सटीक शब्द)

आग का पर्यायवाची शब्द क्या होता है | Aag ka Paryayvachi Shabd in Hindi | 10 Accurate Synonyms

Total shares
0Shares

Leave a Comment