Madhur ka Paryayvachi Shabd तथा अन्य जानकारियां | 6 Precise Words

मधुर के पर्यायवाची शब्द [ Madhur ka Paryayvachi Shabd ] बताने के अलावा पोस्ट में इस शब्द का पद, वाक्यों में प्रयोग  तथा इसके कुछ नजदीकी शब्दों का उल्लेख किया जाएगा। 

साथ ही साथ इस शब्द से संबंधित  कुछ और रुचिकर बातें बताई जाएंगी। 

तात्पर्य यह है कि  इस पोस्ट को पढ़ने के बाद  ‘मधुर’ शब्द के बारे में  आप लगभग सब कुछ जान चुके होंगे। तो आइए आरंभ करते हैं ‘मधुर’ शब्द पर चर्चा।

मधुर का पर्यायवाची शब्द [ madhur ka paryayvachi shabd ]

मधुर के कुछ पर्यायवाची शब्द [ Madhur ka Paryayvachi Shabd ] निम्नलिखित हैं:

Sl_Noमधुर का पर्यायवाची शब्द | Madhur ka Paryayvachi Shabd
1मृदु
2मृदुल
3मीठा
5सुरीला
6कर्णप्रिय
7प्यारा
Madhur ka Samanarthi Shabd | मधुर का समानार्थी शब्द

‘मधुर’ शब्द का पद एवं विस्तृत अर्थ

‘मधुर’ एक विशेषण शब्द है। साधारण बोलचाल की भाषा में इसका अर्थ है मीठा।

पर ‘मधुर’ या ‘मीठा’ शब्दों को भिन्न प्रसंगों में प्रयोग किया जा सकता है।  जैसे – मधुर सम्बन्ध, मधुर वाणी, मीठी धुन या या मीठा स्वाद ।

कुल मिलाकर यह  कहा जा सकता है  हर स्थिति में  मधुर  या मीठा  शब्द  ज्ञानेंद्रियों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जैसा कि हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं अपवाद तो हर जगह होते ही हैं।  इस बाबत हम  ‘मीठा जहर’ शब्द-युग्म का उल्लेख कर सकते हैं।

प्रसिद्ध कवि सुमित्रा नंदन पंत जी की एक कविता में हम ‘मधुर’ शब्द का एक अलग प्रयोग देख सकते हैं:

तप रे मधुर-मधुर मन!
विश्व-वेदना में तप प्रतिपल,
जग-जीवन की ज्वाला में गल,
बन अकलुष, उज्ज्वल औ’ कोमल,
तप रे विधुर-विधुर मन!

……….

सुमित्रा नंदन पंत

इस लिंक को क्लिक कर आप पूरी कविता पढ़ सकते हैं:

http://kavitakosh.org/kk/ तप_रे_मधुर-मधुर_मन_/ _सुमित्रानंदन_पंत

Other Close Madhur Synonyms in Hindi

कुछ और शब्द थे जो करीबी शब्द तो कहला सकते थे पर सटीक पर्यायवाची नहीं थे। इसलिए मैंने उन्हें सूची में नहीं रखा। जैसे – रसीला, रसयुक्त, संगीतमय

मधुर और इसके पर्यायवाची शब्दों से वाक्य बनायें

  • मधुर – संत के मधुर वचन सुन कर अशोक का व्याकुल मन शांत हो गया।
  • मीठा मीठा स्वाद तो अच्छा लगता है मगर यह शरीर के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • मृदु – हमने दिल्ली की गर्मियों से निकल कर पहाड़ों की मृदु पवन का आनंद उठाने का निर्णय लिया।
  • मृदुल – नन्हे से बालक के कंठ से ऐसा  मृदुल गीत सुन कर सभी स्तब्ध रह गए।
  • सुरीला – हर दिन एक सुरीला गीत उच्च रक्तचाप की औषधि का काम करता है।
  • कर्णप्रिय – कुछ गीत इतने कर्णप्रिय होते हैं कि उन्हें बार-बार सुनने की इच्छा होती है।
  • प्यारा – मुंहबोला भाई होने पर भी वो बहन का सबसे प्यारा है।

‘मधुर’ शब्द के अंग्रेजी Words

  • Sweet
  • pleasant
  • charming

‘मधुर’ से सम्बंधित कुछ संज्ञा शब्द

  • मधुर स्वाद
  • मधुर सम्बन्ध
  • मधुर धुन
  • मधुर वाणी
  • मधुर वचन
  • मधुर संगीत
  • मधुर स्मृतियाँ

FAQs

मधुर शब्द का विलोम शब्द क्या है?

मधुर का विलोम शब्द होता है कड़वा। कुछ अन्य नज़दीकी विलोम शब्द ये भी हो सकते हैं:
तीखा
कटु
कठोर
कर्कश
तीक्ष्ण

मधुरता का दूसरा शब्द क्या है?

‘मधुरता’ के दूसरे शब्द हैं मिठास, मीठापन, मृदुलता, सुरीलापन इत्यादि।

मधुरता का मूल शब्द क्या है?

मधुरता में मूल शब्द ‘मधुर’ है। मधुर एक विशेषण शब्द है। ‘मधुरता’ संज्ञा है।

मधुरता का प्रत्यय क्या है?

मधुरता में ‘ता’ प्रत्यय है।

पर्यायवाची शब्दों के बारे में यह भी पढ़ें

पर्यायवाची शब्द टेस्ट | Paryayvachi Shabd Test | Score 10/10

Easily Byheart- Sankalp ka Paryayvachi Shabd | संकल्प का पर्यायवाची शब्द- 5 समानार्थी आसानी से याद रखें

चंदा के 15+ पर्यायवाची शब्द | 15+ Chanda ka Paryayvachi Shabd

Kusum ka Paryayvachi Shabd | आप कुसुम के कितने पर्यायवाची शब्द बता सकते हैं?

समुद्र का पर्यायवाची क्या है ? | Samudra ka Paryayvachi Kya Hai? | 10+ शब्द, एक जादुई Trick

‘Mor ka Paryayvachi Shabd’ पर 5 Important Questions | Answers के साथ

Total shares
0Shares

Leave a Comment